Gujarat 16 Minister Resign Inside Story: गुजरात सरकार में बड़ा सियासी उलटफेर सामने आया है. गुरुवार दोपहर को मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के आवास पर उनके नेतृत्व में हुई एक अहम बैठक के बाद कैबिनेट और राज्य मंत्रियों समेत सभी 16 मंत्रियों ने सामूहिक तौर पर इस्तीफा सौंप दिया. यह कदम पार्टी हाईकमान के निर्देश पर उठाया गया है और इसे आगामी चुनाव की तैयारी व कैबिनेट विस्तार के संदर्भ में देखा जा रहा है. मुख्यमंत्री नड्डा ने आज रात विधायक दल की बैठक बुलाई है, जिसमें नए मंत्रियों के नाम तय होंगे जो कल शपथ लेंगे.
इस्तीफा देने वाले मंत्रियों के नाम और विभाग
यह भी पढ़ें: गुजरात में CM को छोड़कर सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, जेपी नड्डा ने आज रात बुलाई विधायक दल की बैठक
कैबिनेट मंत्री
- रुशिकेश पटेल – स्वास्थ्य मंत्री (स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, तालीमी शिक्षा)
- कनुभाई देसाई – वित्त मंत्री (वित्त, ऊर्जा, पेट्रोकेमिकल्स)
- राघवजी पटेल – कृषि मंत्री (कृषि, पशुपालन, गौचर, ग्रामीण विकास)
- बलवंत सिंह राजपूत – उद्योग मंत्री (उद्योग, कुटीर, अनेक विभाग)
- कुंवरजी बावलिया – जल संसाधन मंत्री (जल संपत्ति)
- मुलुभाई बेरा – पर्यटन मंत्री (पर्यटन, सांस्कृतिक गतिविधियां)
- कौशिक पटेल – शिक्षा मंत्री (शिक्षा)
- भाभर बाबरिया – महिला और बाल विकास मंत्री (महिला एवं बाल विकास
राज्य मंत्री
- हर्ष संधवी – गृह राज्य मंत्री (गृह, पुलिस हाउसिंग, उद्योग, सांस्कृतिक गतिविधियां)
- जगदीश पांचाल – सड़कों के राज्य मंत्री (सड़क, लघु उद्योग)
- परशुराम सोलंकी – मत्स्य विभाग (मत्स्य उद्योग, पशुपालन)
- बच्चू भाई खाबड़ – पंचायत मंत्री (पंचायत, कृषि)
- मुकेश पटेल – वन और पर्यावरण राज्य मंत्री (वन, पर्यावरण, जल संसाधन)
- प्रवीण कुमार – शिक्षा राज्य मंत्री (संस्कृति, खेल, प्राथमिक शिक्षा)
- मनीषा वकील – महिला और बाल विकास राज्य मंत्री (महिला और बाल विकास)
- कुंवरजी हलपति – आदिवासी विकास राज्य मंत्री (आदिवासी विकास, ग्रामीण विकास)
कैबिनेट विस्तार और शपथ ग्रहण
समारोह की खास बात यह है कि इस्तीफों के बाद कल शुक्रवार, 17 अक्टूबर 2025 को गांधीनगर के महात्मा मंदिर में सुबह 11:30 बजे नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह होगा. इस मौके पर राज्यपाल आचार्य देवव्रत नवनियुक्त मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे और इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे.
नए कैबिनेट में होंगे कई नए चेहरे
पार्टी सूत्रों के अनुसार, नए कैबिनेट में कई नए चेहरों को जगह मिलने की संभावना है और चुनावी समीकरणों को ध्यान में रखकर विभागों का बंटवारा किया जा सकता है.राज्य में इस सामूहिक इस्तीफे को भाजपा की आगामी चुनाव की रणनीति और संगठन में बड़ा बदलाव माना जा रहा है.
पार्टी के सभी विधायकों और नेताओं को गांधीनगर में बने रहने के निर्देश दिए गए हैं. यह घटनाक्रम भाजपा के राजनीतिक संदेश और नई रणनीति की तरफ बड़ा संकेत है, और अब सभी की नजरें नए मंत्रियों और उनके विभागों पर टिकी हैं.
संबंधित खबरें
पंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
4 hrs agoसूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
2 days agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
2 days agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
2 days agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
2 days agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
2 days ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
6 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
6 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
7 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines