गजब! लॉकअप से पुलिसवालों ने ही उड़ाई तस्करों से बरामद की गईं शराब की बोतलें, पांच गिरफ्तार

Gujarat Mahisagar Police Five policemen arrested stealing: पुलिस उपाधीक्षक पीएस वाल्वी ने कहा कि शराब की बोतलें और पंखे खानपुर तालुका के बाकोर पुलिस स्टेशन में महिला लॉकअप में रखे गए थे। बकोर पुलिस ने एक व्यक्ति के पास से विदेशी शराब की 482 बोतलें और 75 टेबल फैन जब्त किए थे।

गजब! लॉकअप से पुलिसवालों ने ही उड़ाई तस्करों से बरामद की गईं शराब की बोतलें, पांच गिरफ्तार

Gujarat Mahisagar Police Five policemen arrested stealing: गुजरात के महिसागर से बहुत ही अनोखा मामला सामने आया है। दरअसल, यहां पर पुलिस ने शराब और फंखे सीज करके लॉकअप में रखे थे। जिसे उसी थाने के पुलिसवालों ने चुरा लिए। इस मामले में पांच लोगों की गिरफ्तारी की गई है। एक अधिकारी ने शनिवार को कहा कि गुजरात के महिसागर जिले के एक पुलिस स्टेशन से 1.97 लाख रुपये की जब्त शराब की बोतलें और टेबल पंखे चुराने के आरोप में एक सहायक उप-निरीक्षक सहित पांच पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन

महिला लॉकअप में रखीं गई थी शराब की बोतलें

पुलिस उपाधीक्षक पीएस वाल्वी ने कहा कि शराब की बोतलें और पंखे खानपुर तालुका के बाकोर पुलिस स्टेशन में महिला लॉकअप में रखे गए थे। बकोर पुलिस ने एक व्यक्ति के पास से विदेशी शराब की 482 बोतलें और 75 टेबल फैन जब्त किए थे, जो टेबल फैन के बक्सों के पीछे छिपाकर गुजरात में शराब की तस्करी करने की कोशिश कर रहे थे। वरिष्ठ अधिकारियों के आगामी निरीक्षण दौरे के मद्देनजर, पुलिस कर्मियों को जब्त वस्तुओं के रिकॉर्ड जांचने और पुलिस स्टेशन को साफ करने के लिए कहा गया। अधिकारी ने बताया कि हवालात की सफाई के दौरान आईएमएफएल की बोतलों और पंखों के खाली या टूटे हुए डिब्बे दिखे

विज्ञापन

वाल्वी ने कहा कि निरीक्षण से पता चला कि 1.57 लाख रुपये की 125 आईएमएफएल बोतलें और 40,500 रुपये के 15 पंखे गायब थे, जिसके बाद 13 नवंबर को पहली सूचना रिपोर्ट दर्ज की गई थी। एफआईआर में कहा गया है कि सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि एएसआई अरविंद खांट ने 25 अक्टूबर की रात को चोरी की घटना को अंजाम दिया था। जब वह पुलिस स्टेशन अधिकारी के रूप में ड्यूटी पर थे। इसमें कहा गया है कि फुटेज में खांट को हेड कांस्टेबल ललित परमार के साथ रात करीब 10 बजे लॉक-अप में प्रवेश करते और कुछ शराब की बोतलें लेकर बाहर आते हुए दिखाया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ