---विज्ञापन---

गुजरात angle-right

Gujarat: स्थानीय निकाय चुनाव के लिए वोटिंग जारी, 215 सीटों पर BJP की निर्विरोध जीत!

Gujarat Local Body Elections Voting: गुजरात में आज 3 तालुका पंचायत, जूनागढ़ महानगर पालिका और 68 नगर पालिकाओं की चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। इसमें से 215 सीटें निर्विरोध घोषित हो गई है।

---खबर नीचे जारी है---

Gujarat Local Body Elections Voting: गुजरात में रविवार (16 फरवरी, 2025) को 68 नगर पालिकाओं, 3 तालुका पंचायत और जूनागढ़ महानगर पालिका चुनाव के लिए वोटिंग की जा रही है। इन सभी सीटों पर आज सुबह 7 बजे से वोटिंग की जा रही है, जो शाम 6 बजे समाप्त होगी। आज डाले जा रहे इन वोटों की गिनती मंगलवार (18 फरवरी, 2025) को होगी। यह पहली बार है कि गुजरात के पंचायतों और नगर पालिकाओं के चुनाव में 27 प्रतिशत आरक्षण OBC को दिया गया है।

---खबर नीचे जारी है---

OBC को 27 प्रतिशत आरक्षण

साल 2023 में गुजरात सरकार की तरफ से पंचायतों और नगर पालिकाओं में OBC के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण की घोषणा की गई थी। इस ऐलान के बाद यह पहला स्थानीय निकाय चुनाव है। बता दें कि राज्य के 2 हजार से अधिक सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। इस चुनाव के 2 दिन पहले ही इसका 10वां हिस्सा भाजपा के खाते में आ गया।

यह भी पढ़ें: Gujarat Weather: गुजरात के तापमान में होगी बढ़ोतरी; अगले 3 दिनों में 2 डिग्री तक बढ़ सकता है पारा

---खबर नीचे जारी है---

215 सीटें निर्विरोध घोषित

एक रिपोर्ट के अनुसार, 215 सीटें निर्विरोध घोषित हुई हैं, जिस पर अब कोई चुनाव नहीं होंगे। क्योंकि इनमें से हर एक सीट पर केवल एक उम्मीदवार ही मैदान में रह गया है। वहीं बाकी की सीटों पर नामांकन वापस ले लिया गया है। इसके तहत अब इन चुनावों में कुल 5,084 उम्मीदवार मैदान में हैं। स्थानीय निकायों की निर्विरोध घोषित हुई 215 सीटों पर भाजपा के अलावा बाकी पार्टियों के उम्मीदवारों के नामांकन वापस ले लिए गए हैं, इसके बाद भाजपा इन सीटों पर निर्विरोध जीत रही है। इनमें से 196 नगर पालिका, 10 जिला और तालुका पंचायत और 9 सीट जूनागढ़ नगर निगम सीट शामिल हैं।

First published on: Feb 16, 2025 04:24 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola