हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Gujarat: गुजरात सीएम का शपथ समारोह कल, कैबिनेट में किसे मिल सकती है जगह, यहां देखें पूरी लिस्ट 

विज्ञापन
 भूपेंद्र पटेल
गांधी नगर: कल गुजरात मुख्यमंत्री का शपथ समारोह होगा। भूपेंद्र पटेल राज्य के 18वें सीएम के रूप में शपथ लेंगे। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता मौजूद रहेंगे। राज्यपाल आचार्य देवव्रत दोपहर 2 बजे गांधीनगर में नए सचिवालय के पास हैलीपैड ग्राउंड में आयोजित समारोह में सीएम पद की शपथ दिलवाएंगे।
गुजरात की नई कैबिनेट में कई युवा चेहरों को शामिल किए जाने की चर्चा गर्म है। संभावित कैबिनेट लिस्ट के मुताबिक किरीट सिंह राणा, कनू देसाई, ऋषिकेश पटेल, कुंवरजी बावलिया, रमनलाल वोरा, गणपत वसावा, नरेश पटेल, हर्ष सांघवी, बालकृष्ण शुक्ला को कैबिनेट में जगह मिल सकती है। इनके अलावा जयेश रादडिया, शंभुप्रसाद टुंडिया, मौलू बेरा, अल्पेश ठाकोर, जीतू वाघाणी, मनीषा वकील और भानु बाबरिया के नामों पर भी बातचीत हुई है। जानकारी के मुताबिक, गुजरात के नई कैबिनेट में हीरा सोलंकी, दर्शना वाघेला, शंकर चौधरी, निकुल पटेल, पंकज देसाई, दर्शना देशमुख, पीसी बरंडा, जगदीश विश्वकर्मा और कौशिक वेकरिया भी नई कैबिनेट में मंत्री बन सकते हैं।

संभावित कैबिनेट की सूची 

 कुंवरजी बावलिया 
 कुंवरजी बावलिया कोली समाज के बड़े नेता के तौर पर जाने जाते हैं। वह विजय रुपानी सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं।

जयेश रादडिया 

विठ्ठल रादडिया के बेटे और सौराष्ट्र में को-ऑपरेटिव सेक्टर में बड़ा नाम रखने वाले जयेश रादडिया विजय रुपानी सरकार में बतौर कैबिनेट मंत्री थे। हालांकि भूपेंद्र सरकार में उन्हें पहले जगह नहीं मिली थी।

गणपत वसावा  
आदिवासी नेता और आंनदी बेन सरकार से लेकर विजय रुपानी सरकार में बतौर मंत्री के तौर पर सरकार में काम कर चुके गणपत वसावा को इस बार भूपेंद्र सरकार के कैबिनेट में जगह मिल सकती है।
रमणलाल वोरा 
रमणलाल वोरा मोदी सरकार में मंत्री थे। लेकिन 2017 का चुनाव हार गये थे। इस बार इडर सीट से चुनाव लड़कर जीते हैं। सरकार चलाने का अनुभव होने की वजह से उनका नाम कैबिनेट मंत्री के तौर पर चर्चा में है।
राधवजी पटेल 
राधवजी पटेल भूपेंद्र पटेल सरकार में कृषिमंत्री के तौर पर काम कर चुके हैं। उन्हें इस बार भी मंत्री मंडल में स्थान मिल सकता है।
ऋषिकेश पटेल
ऋषिकेश पटेल 1 साल के लिए बनी भूपेंद्र पटेल सरकार में आरोग्य मंत्री थे। पाटीदार होने की वजह से और उत्तर गुजरात से होने की वजह से पाटीदार नेतृत्व को लेकर उन्हें कैबिनेट मंत्री के तौर पर एक बार फिर सरकार में स्थान मिल सकता है।
कनु देसाई
दक्षिण गुजरात से आने वाले कनु देसाई भूपेंद्र पटेल सरकार में बतौर वित्तमंत्री के तौर पर काम कर चुके हैं। इस बार भी उन्हें कैबिनेट में जगह मिल सकती है।
हर्ष संधवी 
हर्ष संधवी युवा और दक्षिण गुजरात से आते हैं। भूपेंद्र पटेल सरकार में बतौर गृहमंत्री के तौर पर कार्य करते थे। हर्ष संधवी पिछले एक साल में लगातार अपने काम को लेकर चर्चा में रहे।
किरीट सिंह राणा 
किरीट राणा भूपेंद्र पटेल सरकार में कैबिनेट मंत्री के तौर पर शामिल थे।
शंकर चौधरी 
आनंदी बेन पटेल सरकार में शंकर चौधरी मंत्री थे। हालांकि वह 2017 में चुनाव हार गये थे। इस बार थराद सीट से चुनाव जीता है। उन्हें भी मंत्रीमंडल में शामिल किया जा सकता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें