गुजरात के वडोदरा में गुरुवार देर रात एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई थी और 7 अन्य घायल हो गए थे। कार को रक्षित चौरसिया नाम का युवक चला रहा था। हादसे के वक्त उसका दोस्त भी उसके बगल में बैठा था। पुलिस ने रक्षित चौरसिया और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के मुख्य आरोपी रक्षित चौरसिया ने पूछताछ के दौरान पुलिस को गुमराह करने वाला जबाव दिया है। 20 वर्षीय लॉ स्टूडेंट चौरसिया ने पुलिस को बताया कि वह सड़क को नहीं देख पा रहा था, क्योंकि गाड़ी के अंदर एयरबैग खुल गए थे।
घटना के लिए एयरबैग को ठहराया जिम्मेदार
गाड़ी चला रहे रक्षित चौरसिया और उसका दोस्त डेरा सर्किल से एक दोस्त को छोड़ने के बाद लौट रहे थे, जिसके साथ वे होली की पूर्व संध्या पर जलाई जाने वाली होलिका दहन देखने गए थे। रक्षित ने पुलिस को बताया कि, ‘हम एक स्कूटी से आगे बढ़ रहे थे, हम दाईं ओर मुड़ रहे थे लेकिन वहां सड़क में एक गड्ढा था। दाईं ओर मोड़ के पास एक स्कूटी और एक कार खड़ी थी। हमारी कार स्कूटी से टकरा गई और एयरबैग खुल गए। इसके बाद मैं नहीं बता सकता कि कार कहां गई।’ उसने कहा कि दुर्घटना के समय कार की गति 50-60 किमी प्रति घंटा थी। हालांकि, सोशल मीडिया पर इस घटना से जुड़े कई वीडियो वायरल हो रहे हैं और लोग रक्षित के इस बयान को उसका दोहरा रवैया बता रहे हैं। एक यूजर ने एक्स पोस्ट पर लिखा, ‘ऐसा पहले कभी नहीं सुना…पहले एयरबैग खुले, जिससे उसकी आंखें बंद हो गईं और फिर वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। क्रिएटिव डिफेंस! वाह।
ये भी पढ़ें:- कौन है रक्षित चौरसिया? वडोदरा में कार से लोगों को कुचला, बाहर निकलकर बोला- एक राउंड और…
भांग पीने की बात स्वीकार की
हालांकि, आरोपी रक्षित चौरसिया ने पहले कहा था कि उसने कोई नशा नहीं किया है, लेकिन बाद में भांग पीने की बात स्वीकार की। उसने पीड़ितों के परिवार से मिलने का भी आग्रह किया और कहा कि दुर्घटना उसकी गलती थी। उसने कहा, ‘मुझे बताया गया कि एक महिला की मौत हो गई है और कुछ लोग घायल हो गए हैं। मैं पीड़ितों के परिवार से मिलना चाहता हूं, यह मेरी गलती है और वे जो चाहते हैं, वही होना चाहिए।’
घटना का वीडियो वायरल
इस घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में वडोदरा के करेलीबाग इलाके में एक व्यस्त चौराहे पर कार कई वाहनों से टकराती हुई दिखाई दे रही है। इस दुर्घटना में एक महिला की तत्काल मौत हो गई थी, जिसकी पहचान हेमाली पटेल के रूप में हुई थी। दुर्घटना में तीन से चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों में जैनी (12), निशाबेन (35), एक अज्ञात 10 वर्षीय लड़की और एक अज्ञात 40 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं।
अजीब व्यवहार करते दिखा चौरसिया
दुर्घटना के बाद के वीडियो में ड्राइवर का दोस्त कार से बाहर निकलता हुआ दिखाई दे रहा है, जो अपने दोस्त की वजह से हुई दुर्घटना से दुखी है। इसके बाद ड्राइवर रक्षित कार से बाहर आता है और वह अजीब व्यवहार करने लगता है। जैसे ही भीड़ ने चौरसिया को घेरा, वह अजीब व्यवहार करते दिखाई दिया। एक और राउंड, एक और राउंड चिल्लाते हुए, फिर एक लड़की का नाम चिल्लाते हुए और अचानक ‘ओम नमः शिवाय’ का जाप करते हुए दिखा। कथित तौर पर वहां खड़े लोगों ने उसकी पिटाई भी की।
चालक नशे में था: पुलिस
जॉइंट पुलिस कमिश्नर लीना पाटिल ने पुष्टि की है कि चालक नशे में था और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वडोदरा के पुलिस आयुक्त नरसिम्हा कोमर ने कहा कि घटना में तीन से अधिक वाहन शामिल थे, जिनमें दो सामान्य वाहन और एक ईवी (इलेक्ट्रिक वाहन) शामिल थे।
संबंधित खबरें
सूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
21 hrs agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
23 hrs agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
1 day agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
1 day agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
1 day ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
4 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
5 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
5 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
13 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines