Gujarat Madhapar is The South Asia Richest Village: गुजरात भारत का वो राज्य है, जो तेजी के साथ विकास की ओर बढ़ रहा है। भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी भी गुजरात के बेटे हैं। लेकिन आज हम आपको गुजरात के एक ऐसे गांव के बारे में बताने जा रहे हैं, जो न सिर्फ भारत में बल्कि पूरे एशिया का सबसे अमीर गांव है। ये अमीर गांव गुजरात के कच्छ में स्थित है। इस गांव के बैंकों में 5000 करोड़ और डाकघर में 200 करोड़ रुपये जमा है। इस गांव की आधे से ज्यादा आबादी विदेशों में रहती है।
एशिया का सबसे अमीर गांव
वैसे गुजरात का कच्छ अपनी कला, शिल्प, सुंदरता और कड़ी मेहनत करने वाले लोगों के लिए पूरी दुनिया में फैमस है। इसके अलावा कच्छ अपने माधापार गांव के लिए भी फेमस है। कच्छ के भुज तालुक में स्थित माधापार गांव सिर्फ देश का ही नहीं बल्कि पूरे दक्षिण एशिया का सबसे अमीर गांव है। इस गांव का ऐशो-आराम किसी शहर से कम नहीं है। साथ ही ये गांव सफाई के मामले भी काफी मशहूर है। माधापर की कुल आबादी 42500 है, जिसमें आधे से ज्यादा विदेश में ही रहते हैं। इस गांव में 23000 नवावास ग्राम पंचायतें और 19500 जूनावास ग्राम पंचायतें हैं।
यह भी पढ़ें: 11 जुआरियों का शातिर दिमाग, सीटें हटाकर लगाए गद्दे और चलती बस को बना दिया कैसीनो; ऐसे आए काबू
ब्रिटेन में रहती है गांव की आधी आबादी
माधापर गांव में अधिकांश लोग लेउवा पाटीदार जाति के है जो विदेश में रहते हैं। इस गांव के आधे से ज्यादा लोग ब्रिटेन में रहते हैं। ब्रिटेन में माधापार के लोगों के लिए एक क्लब बनाया गया है, जिसे माधापार विलेज एसोसिएशन कहा जाता है। माधापार के विदेश में रहने वाले लोगों का गांव से सीधा जुड़ाव है। इस गांव की खेती में भी अच्छी फसल होती है। गांव के लोग आज भी कृषि कार्य में लगे हुए हैं। गांव में एक आधुनिक गौशाला और एक आधुनिक स्वास्थ्य केंद्र भी है। माधापार गांव में प्ले स्कूल से लेकर हाई स्कूल तक हिंदी और अंग्रेजी मीडियम में शिक्षा उपलब्ध है। इसके अलावा, गांव में एक शॉपिंग मॉल और झील से लेकर स्विमिंग पूल तक की सुविधाएं हैं।
संबंधित खबरें
गांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
1 day agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
2 days agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
3 days agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
4 days ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
6 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
8 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
8 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
8 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
9 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines