गुजरात के अहमदाबाद स्थित काबरा ज्वेल्स लिमिटेड ने अपने कर्मचारियों की कड़ी मेहनत को सराहते हुए एक अनोखी पहल की है। उन्होंने अपनी कंपनी के 12 सीनियर कर्मचारियों को नई कारें गिफ्ट की हैं। आपको बता दें, यह इनाम कंपनी के 200 करोड़ रुपये के टर्नओवर पूरा करने के उपलक्ष्य में दिया गया।
इस सराहनीय पहल के पीछे कंपनी के मालिक कैलाश काबरा हैं, जिन्होंने अपनी कंपनी के कर्मचारियों के प्रति आभार जताने के लिए यह कदम उठाया। उन्होंने कर्मचारियों को टोयोटा इनोवा, महिंद्रा एक्सयूवी 700, हुंडई एक्सेंट, हुंडई आई10, मारुति सुजुकी एर्टिगा और मारुति सुजुकी ब्रेजा जैसी गाड़ियां गिफ्ट कीं।
कौन हैं कैलाश काबरा?
गुजरात के खेड़ा से ताल्लुक रखने वाले कैलाश काबरा ने साल 2006 में काबरा ज्वेलर्स की शुरुआत की थी। पहले साल कंपनी का टर्नओवर 2 करोड़ का रहा था। 2024-25 में 200 करोड़ टर्नओवर होने पर 12 पुराने मेंबर्स को महंगी कारें और कई चीजें गिफ्ट में दीं।
साल 2006 में मात्र 21 साल की उम्र में ज्वेलरी इंडस्ट्री में एंट्री करने वाले कैलाश काबरा ने सिर्फ 12 लोगों के साथ और 2 करोड़ रुपये के सालाना टर्नओवर से काबरा ज्वेल्स की शुरुआत की थी। आज टीम 140 सदस्यों की है और वित्तीय वर्ष 2024-25 में पहली बार 200 करोड़ रुपये की बिक्री का आंकड़ा पार किया है। कैलाश काबरा के मुताबिक, यह अचीवमेंट टीम के बिना संभव नहीं थी। मैं अपने लिए लग्ज़री कार लेने के बजाय इस सफर और सफलता में अहम भूमिका निभाने वाले और शुरुआत से ज्वेल्स परिवार का हिस्सा रहे टीम मेंबर को सम्मानित करना चाहता था। इसीलिए हमने 12 सबसे ज्यादा सीनियर को कारें गिफ्ट में दीं। बता दें, काबरा ज्वेल्स आईपीओ में लिस्टेड कंपनी है।
ये भी पढ़ें- गुजरात में पहली बार ड्रोन से मच्छर होंगे Gone, जानें क्या है सूरत नगर निगम की नई तकनीक
संबंधित खबरें
गांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
1 day agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
2 days agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
2 days agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
4 days ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
6 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
8 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
8 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
8 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
8 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines