Gujarat Kharikut Canal Redeveloped Project: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की सरकार प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। प्रदेश के विकास पर फोकस करते हुए सरकार राज्य के पुराने ढांचों का रिडेवलपमेंट भी कर रही है। इसी रिडेवलपमेंट मिशन के तहत गुजरात के खारीकट नहर का पुनर्विकास किया जा रहा है। खारीकट नहर के रिडेवलपमेंट के काम को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने पुनर्विकास चरण-2 के लिए अहमदाबाद नगर निगम को करीब 1003 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है।
CM भूपेंद्र पटेल ने प्रस्ताव को दी मंजूरी
खारीकट नहर पुनर्विकास चरण-2 के तहत मंजूर हुए 1003 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट में अलग-अलग खंडों में काम किया जाएगा। इसमें खंड-1 के अंतर्गत एस.पी. रिंग रोड से नरोडा श्मशान तक रिडेवलपमेंट किया जाएगा। इसी तरह से खंड-2 में विंजोल वहाला से घोड़ासर (आवकार हॉल) तक, खंड-3 में घोड़ासर (आवकार हॉल) से वटवा गांव तक और खंड-4 और 5 में वटवा गांव से एस.पी. अहमदाबाद नगर निगम रिंग रोड तक नहर के रिडेवलपमेंट का कार्य किया जाएगा।
इसके अलावा, RCC के तहत इस साल वाटर बॉक्स स्ट्रक्चर, सड़क, फुटपाथ विकास, रिटेनिंग वॉल, जलापूर्ति पाइपलाइन, सिंचाई संरचना, वर्षा जल विस्तार और सीवर सिस्टम के तहत भी काम किया जाएगा।
खारीकट नहर पुनर्विकास का काम
बता दें कि खारीकट नहर पुनर्विकास के चरण-1 का काम पूरा होने के बाद भी अहमदाबाद नगर निगम सीमा से गुजरने वाली सिंचाई विभाग द्वारा निर्मित खारीकट नहर की बाकी बची लंबाई एसपी रिंग रोड से मुठिया गांव होते हुए नरोदा श्मशान घाट तक और विंजोल वहाला से घोडासर वेलकम हॉल होते हुए वटवा तक एस.पी. रिंग रोड पर मौजूदा खारीकट नहर अभी भी खुली हुई है।
इसके अलावा, अहमदाबाद शहर के विस्तार होने की वजह से नहर के दोनों तरफ और उसके तल पर हार्ड वेस्ट जमा हो रहे हैं। इससे नहर का पानी भी दूषित हो गया है। इससे लोगों की सेहत को भी नुकसान पहुंचने की समस्या उत्पन्न हो रही है। इसके अलावा, खारीकट नहर के दोनों तरफ टीपी एरिया के बीच कनेक्टिविटी का मुद्दा भी उठ रहा है।
यह भी पढ़ें: अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर फैली केमिकल गैस, टैंकर पलटने से 5 किमी क्षेत्र में दहशत
80 प्रतिशत काम पूरा
इन सभी समस्याओं को देखते हुए, सीएम भूपेंद्र पटेल ने इसके समाधान के लिए खारीकट नहर विकास का कार्य अहमदाबाद नगर निगम को सौंपा है। खारीकट नहर की कुल लंबाई में से, प्रथम चरण-1 में नहर विकास कार्य के अंतर्गत अहमदाबाद नगर निगम द्वारा 80 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है, जिसमें नरोडा श्मशान घाट से विंजोल वेहाला तक 12.75 किलोमीटर की लंबाई शामिल है। इसके चरण-1 के लिए आवंटित 1338 करोड़ रुपये में से अब तक 700 करोड़ रुपये से अधिक राशि खर्च की जा चुकी है।
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
4 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
5 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
6 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
8 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
8 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
9 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
10 days agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
12 days agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
12 days agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines