Gujarat Weather: गुजरात में 3 दिन बारिश का अलर्ट, IMD ने बताया 12-13 मई का अपडेट

गुजरात में भीषण गर्मी के बीच बारिश के साथ मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। हाल ही में कई जिलों में भारी बारिश हुई। इस बीच मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों के लिए बड़ा पूर्वानुमान लगाया है।

gujarat weather news

gujarat weather news

गुजरात में भीषण गर्मी के बाद अब हल्की बारिश का दौर शुरू हो गया है। राज्य के कई शहरों में बेमौसम बारिश ने लोगों को राहत देने का काम किया है। मौसम विभाग ने 12-13 मई 2025 को कई जिलों में बारिश हो सकती है।

विज्ञापन

गुजरात के कुछ हिस्सों में आज बेमौसम बारिश हुई है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग द्वारा किए गए पूर्वानुमान के अनुसार, प्रदेश के अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन

12 मई 2025 को बनासकांठा, साबरकांठा, मेहसाणा, अरावली, गांधीनगर, महीसागर, दाहोद, पंचमहल, वडोदरा, छोटा उदेपुर, नर्मदा, भरूच, सूरत, तापी, डांग, नवसारी, वलसाड, अहमदाबाद, आनंद, सुरेंद्रनगर, मोरबी, जामनगर, देवभूमि द्वारका, पोरबंदर, जूनागढ़, अमरेली, बोटाद में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, 13 मई 2025 को गिर सोमनाथ, अमरेली, भावनगर, भरूच, छोटा उदेपुर, नर्मदा, सूरत, तापी, डांग, नवसारी और वलसाड में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन

इन 34 जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, 12-13 मई 2025 को गुजरात के बनासकांठा, पाटन, मेहसाणा, साबरकांठा, गांधीनगर, अरावली, खेड़ा, अहमदाबाद, आनंद, पंचमहल, दाहोद, महिसागर, वडोदरा, छोटा उदयपुर, नर्मदा, भरूच, सूरत, डांग, नवसारी, वलसाड, तापी और दमन, दादरा नगर हवेली, दीव, सुरेंद्रनगर, राजकोट, जामनगर, पोरबंदर, जूनागढ़, अमरेली, भावनगर, मोरबी, द्वारका, गिर सोमनाथ, बोटाद, कच्छ जिले के अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इन जिलों में बारिश के साथ बिजली चमकने और आंधी का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान इन जिलों में 30-40 किमी प्रति घंटे की हवाएं चलेंगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ