Gujarat Weather Update: गुजरात में इन दिनों फिर से ठंड ने जोर पकड़ लिया है। जैसे-जैसे जनवरी का महीना आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे राज्य में ठंड का कहर भी बढ़ता जा रहा है। सुबह और रात के समय तो राज्य के ज्यादातर हिस्सों में घना केहरा भी छाया रहता है। वातावरण में हो रहे बदलाव के कारण तापमान में गिरावट आ रही है और ठंड बढ़ रही है। वहीं राज्य की राजधानी गांधीनगर में तो बीती रात रिकॉर्ड तोड़ 6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। इसके आज सुबह से यहां ठंडी हवाएं भी चल रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, आज गुजरात के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान है।
ठंडे हो गए अहमदाबाद और गांधीनगर
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, गुजरात के कई इलाकों में आज कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। इसके अलावा, आने वाले दिनों में राज्य का मौसम फिर बदलने की संभावना है। फिलहाल, राज्य में अगले 24 घंटे तक ठंड जारी रहेगी। ठंडी हवाओं के कारण अहमदाबाद और गांधीनगर भी ठंडे हो गए हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 2 दिनों तक ठंड लोगों को परेशान करती रहेगी। इसके बाद शायद लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है, क्योंकि गुजरात में अगले 48 घंटों में 2 डिग्री तक तापमान बढ़ सकता है। हालांकि, इसके बाद फिर से तापमान 3 डिग्री तक गिर सकता है।
यह भी पढ़ें: गुजरात सरकार इन 2 नियमों में कर रही है जल्द बदलाव, मिलेगा सस्ता घर
इन 6 शहरों का लुढ़का पारा
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, बीती रात गुजरात के नलिया में 5.6 डिग्री, राजकोट में 8.3 डिग्री, अमरेली में 8.4 डिग्री, वडोदरा में 9.2 डिग्री, पोरबंदर में 9.6 डिग्री, डिसा में 9.8 डिग्री, भुज में 10.4 डिग्री, महुवा में 10.7 डिग्री, सुरेंद्रनगर में 11 डिग्री, कांडला पोर्ट में 11.5 डिग्री, 11.7 डिग्री दर्ज किया गया। गांधीनगर में 12, भावनगर में 12.2, वल्लभ विद्यानगर में 12.2, अहमदाबाद में 12.8, केशोद में 13.5, द्वारका में 14.6, सूरत में 16.4, वेरावल में 16.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।
संबंधित खबरें
'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
14 hrs agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
15 hrs agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
1 day agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
9 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
10 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
12 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
13 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
14 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
15 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines