Gujarat Weather: 15 जनवरी तक पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड, जानें कब बरसेंगे बादल?

Gujarat Weather Update: गुजरात के ज्यादातर शहरों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।

Gujarat Weather Update (37)

Gujarat Weather Update: गुजरात में इस समय ठंड का कहर जोरो पर है। राज्य के ज्यादातर शहरों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में राज्य का तापमान 2 डिग्री तक बढ़ सकता है। लेकिन इसके बाद तापमान में 4 डिग्री तक गिरने की भी संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज राज्य के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। विभाग के अनुसार आज अहमदाबाद में तापमान 15.1 डिग्री से 29.4 डिग्री के बीच में रह सकता है। 11.4 डिग्री तापमान के साथ नलिया राज्य का सबसे ठंडा शहर है।

विज्ञापन

15 जनवरी तक पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड

वहीं मौसम विज्ञानी अंबालाल पटेल ने भी मौसम की भविष्यवाणी की है। अंबालाल पटेल ने बताया कि उत्तरायण में हवा की गति अच्छी रहेगी। राज्य में सुबह 6 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है। दोपहर में हवा की गति बढ़कर 10 से 15 किमी प्रति घंटा हो सकती है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि गुजरात के कई हिस्सों में 10 से 15 जनवरी तक हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ने का अनुमान है। उत्तर गुजरात के हिस्से 15 तारीख तक ठंडे रहेंगी। उत्तरायण के बाद राज्य के कुछ इलाकों में ठंड में कमी आ सकती है। 24 जनवरी के बाद प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। 22-23 तक कुछ इलाकों में बारिश का अनुमान लगाया गया है।

विज्ञापन

इन शहरों का गिरा पारा

मौसम विभाग के अनुसार, कल रात राज्य के नलिया में 11.4 डिग्री, डिसा में 11.8, वडोदरा में 12.4, भुज में 13.1, महुवा में 13.9, पोरबंदर में 14, सुरेंद्रनगर में 14, केशोद में 14.4, वल्लभ विद्यानगर में 14.6, राजकोट में 14.7 डिग्री दर्ज किया गया। अहमदाबाद में 15.1, अमरेली 15.5, भावनगर 15.6, कांडला पोर्ट 16, द्वारका 17.7, सूरत 18.8, वेरावल 18.9, ओखा 19.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ