TrendingAI summitBangladesh electioniranDonald Trump

---विज्ञापन---

Gujarat में फिर हाड़ कंपाएगी ठंड, IMD का बारिश का अलर्ट, जानें कब बरसेंगे बादल?

Gujarat Weather Update: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक गुजरात में तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। जिससे फिर से राज्य में ठंड बढ़ सकती है।

Gujarat Weather Update: गुजरात में इस समय ठंड का कहर धीरे-धीरे कम होता दिखाई दे रहा है। गुजरात में आज भी ठंड में कमी देखी गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज राज्य में ठंड की आंशिक बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही अगले कुछ दिनों में गुजरात के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान है। राज्य के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है, इसके साथ ही फिर से ठंड का प्रकोप बढ़ जाएगा। मौसम विशेषज्ञ अंबालाल पटेल ने भी अनुमान जताया है कि गुजरात में दोबारा से ठंड बढ़ेगी।

गुजरात में फिर से बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में गिरावट आई है। साथ ही उत्तर-पूर्व से पूर्वी हवाएं भी चल रही हैं। वहीं मौसम विशेषज्ञ अंबालाल पटेल ने भविष्यवाणी की है कि अगले 4 से 7 दिनों के दौरान गुजरात में ठंड फिर से बढ़ सकती है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि गुजरात में 12 से 18 जनवरी के बीच बेमौसम बारिश हो सकती है।

मौसम में आएगा भारी बदलाव

अंबालाल पटेल ने आगे कहा कि जनवरी में मौसम में भारी बदलाव आएगा। तेज हवाएं और बर्फ की बौछारें होंगी, जिसका उत्तर भारत में व्यापक असर पड़ेगा। राज्य में 7 जनवरी तक कड़ाके की ठंड पड़ेगी। उत्तर गुजरात और मध्य गुजरात के कुछ हिस्सों में तापमान 8 डिग्री से नीचे जाने की संभावना है। वहीं कच्छ और सौराष्ट्र के कुछ हिस्सों में तापमान 8 डिग्री तक पहुंच सकता है। 12 से 18 जनवरी तक राज्य के कुछ हिस्सों में बेमौसम बारिश हो सकती है। उत्तरी गुजरात, मध्य गुजरात और कच्छ के कुछ हिस्सों में बारिश की प्रबल संभावना है। अहमदाबाद और गांधीनगर के कुछ इलाकों में मौसम में बदलाव होगा। इसके अलावा, दक्षिण सौराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भी छींटे पड़ सकते हैं। यह भी पढ़ें: Gujarat: राजधानी में बनने जा रहा World Class अंजना धाम; CM भूपेन्द्र पटेल ने किया 300 करोड़ प्रोजेक्ट का शिलान्यास

हो सकती है बेमौसम बारिश

मौसम विभाग ने कहा कि अगले हफ्ते देश के कई राज्यों में तापमान लगातार गिर सकता है। इससे गुजरात के तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। इसके अलावा जनवरी महीने में बारिश होने की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार सौराष्ट्र, कच्छ और उत्तरी गुजरात के कुछ हिस्सों में सामान्य से कम बारिश हो सकती है। फरवरी और मार्च में इन इलाकों में सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान है।


Topics:

---विज्ञापन---