गुजरात में मौसम लगातार बदल रहा है। राज्य में इन दिनों भारी बारिश और तूफान का दौर चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर में सक्रिय कम दबाव प्रणाली के कारण गुजरात में 30 मई तक 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं आज देर शाम से उत्तर गुजरात के जिलों में बारिश का मौसम रहेगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अगले 3 घंटों के लिए बड़ा पूर्वानुमान लगाया है। वहीं, गुजरात के सूरत शहर के कुछ हिस्सों में तेज बारिश हुई।
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ घंटों के दौरान राज्य के अहमदाबाद, सुरेंद्रनगर, महिसागर, खेड़ा, बनासकांठा, मेहसाणा, साबरकांठा, अरावली, गांधीनगर, दाहोद, पंचमहल, नवसारी, डांग और वलसाड जिलों में तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। इसके साथ ही कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा गुजरात के पाटन, आणंद, वडोदरा, छोटा उदेपुर, भरूच, नर्मदा, सूरत और तापी जिलों में तेज रफ्तार से हवाएं चलने के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
किन जिलों में आंधी का अलर्ट
इसके अलावा IMD ने दक्षिण गुजरात क्षेत्र के नर्मदा, सूरत, डांग, नवसारी, वलसाड, तापी, दमन, दादरा नगर हवेली, जूनागढ़, अमरेली, भावनगर, गिर सोमनाथ और दीव जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही IMD ने उत्तर गुजरात के बनासकांठा, पाटन, मेहसाणा, साबरकांठा, गांधीनगर, अरावली, खेड़ा, अहमदाबाद, आनंद, पंचमहल, दाहोद और महिसागर जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, आईएमडी ने इन जिलों में तूफान आने का भी यलो अलर्ट जारी किया है।
27 मई को कैसा रहेगा मौसम?
वहीं, मौसम विभाग के अनुसार, सौराष्ट्र के राजकोट, बोटाद, देवभूमि द्वारका, मोरबी, सुरेन्द्रनगर, अमरेली, जामनगर, पोरबंदर, जूनागढ़, भावनगर, गिर-सोमनाथ, वडोदरा, छोटा उदेपुर, भरूच, नर्मदा, सूरत, तापी, डांग, नवसारी और वलसाड जिलों में बिजली के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इसके अलावा राज्य के अन्य हिस्सों में भी छिटपुट वर्षा की बौछारें पड़ सकती हैं।
ये भी पढ़ें- PM Modi Gujarat LIVE: पीएम मोदी गुजरात दौरे के दूसरे दिन करेंगे कई परियोजनाओं की शुरुआत, पढ़ें लाइव अपडेट्स
संबंधित खबरें
क्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
17 hrs ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
2 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
4 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
4 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
4 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
5 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
6 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
7 days agoकल का मौसम: विदाई की राह पर मानसून, कुछ राज्यों में हो सकती है बूंदा-बांदी
8 days agoगुजरात में UCC को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, उत्तराखंड के बाद दूसरा राज्य
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines