गुजरात के अलग-अलग हिस्सों में मौसम बदलने लगा है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, 29 मई तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बरसात का मौसम बना रहेगा। मौसम विभाग ने 28 और 29 मई को आंधी और बारिश के साथ बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया है। जबकि बनासकांठा, पाटन, मेहसाणा, साबरकांठा, गांधीनगर, अरावली, खेड़ा, अहमदाबाद, आनंद, पंचमहल, दाहोद, महिसागर, वडोदरा, छोटा उदेपुर, सुरेंद्रनगर, राजकोट, जामनगर, पोरबंदर, जूनागढ़, मोरबी, द्वारका, बोटाद और कच्छ जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।
28 मई को कैसा रहेगा मौसम?
गुजरात के दाहोद, महिसागर, छोटा उदेपुर, नर्मदा, भरूच, सूरत, डांग, नवसारी, वलसाड, तापी और दमन, दादरा नगर हवेली, अमरेली, भावनगर, गिर सोमनाथ और दीव जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बनासकांठा, पाटन, मेहसाणा, साबरकांठा, गांधीनगर, अरावली, खेड़ा, अहमदाबाद, आनंद, पंचमहल, दाहोद और महिसागर, वडोदरा, छोटा उदेपुर, नर्मदा, भरूच, सूरत, डांग, नवसारी, वलसाड, तापी, दमन, दादरा नगर हवेली, सुरेंद्रनगर, राजकोट, जामनगर, पोरबंदर में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 29 मई को नवसारी, वलसाड, तापी, दमन, दादरा और नगर हवेली, अमरेली और भावनगर जिलों के अलग-अलग हिस्सों में बिजली और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
किन जिलों में आंधी का यलो अलर्ट
इसके अलावा IMD ने दक्षिण गुजरात क्षेत्र के नर्मदा, सूरत, डांग, नवसारी, वलसाड, तापी, दमन, दादरा नगर हवेली, जूनागढ़, अमरेली, भावनगर, गिर सोमनाथ और दीव जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही IMD ने उत्तर गुजरात के बनासकांठा, पाटन, मेहसाणा, साबरकांठा, गांधीनगर, अरावली, खेड़ा, अहमदाबाद, आनंद, पंचमहल, दाहोद और महिसागर जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, आईएमडी ने इन जिलों में तूफान आने का भी यलो अलर्ट जारी किया है।
ये भी पढ़ें- गुजरात के 22 जिलों में आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट, पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट
संबंधित खबरें
क्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
17 hrs ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
2 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
4 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
4 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
4 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
5 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
6 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
7 days agoकल का मौसम: विदाई की राह पर मानसून, कुछ राज्यों में हो सकती है बूंदा-बांदी
8 days agoगुजरात में UCC को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, उत्तराखंड के बाद दूसरा राज्य
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines