Gujarat Municipal Corporation Elections Date : गुजरात में मंगलवार को स्थानीय निकाय चुनावों की घोषणा हो गई। गुजरात राज्य चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि जूनागढ़ नगर निगम और 66 नगर पालिकाओं में चुनाव होंगे। इसके लिए 16 फरवरी को मतदान होगा और 18 फरवरी को मतगणना होगी। आइए जानते हैं कि क्या है नगर निगम चुनाव का पूरा शेड्यूल?
जूनागढ़ नगर निगम और 66 नगर पालिकाओं के लिए इलेक्शन शेड्यूल जारी किया गया है। हालांकि, इस चुनाव कार्यक्रम से धनेरा पालिका को बाहर रखा गया है, जहां बाद में आयोग चुनाव कराएगा। ऐसे में अब राज्य की 2178 पालिका सीटों पर 16 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। इस चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया 1 फरवरी तक चलेगी।
यह भी पढ़ें : अनोखी शादियां! बारात के साथ 100 घुड़सवार, सड़क पर नोटों की बारिश, देखिए वीडियो
आचार संहिता लागू
नगर निगम इलेक्शन की घोषणा के बाद चुनावी क्षेत्रों में आज से आदर्श आचार संहिता लागू हो गई। जिन 3 तहसील पंचायतों में चुनाव की घोषणा की गई है, उसमें कठलाल, कपड़वंज और गांधीनगर शामिल हैं। हालांकि, करमसद और आणंद महानगर पालिका में चुनाव की तारीख का ऐलान नहीं किया गया। साथ ही नए सीमांकन के चलते थराद, वीजापुर, ईडर, धानेरा में भी चुनाव नहीं होंगे।
यह भी पढ़ें : गुजरात के इस हैवी ट्रैफिक रोड पर बनेगा फ्लाईओवर, हाई कोर्ट से मिली हरी झंडी
आम चुनाव के साथ उपचुनाव भी होंगे
आम चुनाव के साथ उपचुनाव की घोषणा की गई है। ये ऐलान उन नगर पालिकाओं और पंचायतों में किया गया है, जहां सीटें रिक्त हैं। यह उपचुनाव 3 नगर निगमों की 3, नगर निगम की 21, जिला पंचायत की 9 और तालुका पंचायत की 91 सीटों पर होंगे।
संबंधित खबरें
Rajkot: अस्पताल की बड़ी लापरवाही, शव की हुई अदला बदली, दूसरे परिवार ने गलती से किया अंतिम संस्कार
9 hrs agoगुजरात कांग्रेस में लौट सकते हैं पूर्व CM शंकरसिंह वाघेला, हाईकमान के फैसले का इंतजार
21 hrs ago12 महीने में 3 फैमिली मेंबर्स का मर्डर, नानी की हत्या कर ड्रम में सीमेंट से चुनवाया शव; 4 साल बाद चौंकाने वाला खुलासा
21 hrs ago150 साल बाद गुजरात के कच्छ में दिखा ये दुर्लभ सांप, वन विभाग और विशेषज्ञ भी हुए हैरान
1 day agoभारत की पहली LNG ट्रेन की 5 बड़ी खासियतें, साबरमती से हुई शुरुआत, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी
4 days agoGujarat: खावड़ा रिन्यूएबल एनर्जी पार्क को मिला अपना पिन कोड, पोस्ट ऑफिस भी खोला गया
4 days agoAir India AI-171 Crash: पायलटों के संगठन ने जांच को लेकर रखी अहम मांग, नागरिक उड्डयन मंत्री को लिखी चिट्ठी
5 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
6 days agoबांग्लादेश क्यों हो गया गुजरात पर निर्भर, कैसे बहने लगी उलटी गंगा? जानिए वजह
9 days agoगंभीरा पुल हादसे के एक साल बाद मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने किया नए पुल का उद्घाटन
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines