---विज्ञापन---

गुजरात angle-right

गुजरात में नगर निगम और पालिका चुनाव का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग-काउंटिंग?

Gujarat Municipal Corporation Elections Date : गुजरात राज्य चुनाव आयोग ने नगर निगम और नगर पालिका चुनावों की घोषणा की। इस चुनावों को लेकर पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

---विज्ञापन---

Gujarat Municipal Corporation Elections Date : गुजरात में मंगलवार को स्थानीय निकाय चुनावों की घोषणा हो गई। गुजरात राज्य चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि जूनागढ़ नगर निगम और 66 नगर पालिकाओं में चुनाव होंगे। इसके लिए 16 फरवरी को मतदान होगा और 18 फरवरी को मतगणना होगी। आइए जानते हैं कि क्या है नगर निगम चुनाव का पूरा शेड्यूल?

जूनागढ़ नगर निगम और 66 नगर पालिकाओं के लिए इलेक्शन शेड्यूल जारी किया गया है। हालांकि, इस चुनाव कार्यक्रम से धनेरा पालिका को बाहर रखा गया है, जहां बाद में आयोग चुनाव कराएगा। ऐसे में अब राज्य की 2178 पालिका सीटों पर 16 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। इस चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया 1 फरवरी तक चलेगी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : अनोखी शादियां! बारात के साथ 100 घुड़सवार, सड़क पर नोटों की बारिश, देखिए वीडियो

आचार संहिता लागू

---विज्ञापन---

नगर निगम इलेक्शन की घोषणा के बाद चुनावी क्षेत्रों में आज से आदर्श आचार संहिता लागू हो गई। जिन 3 तहसील पंचायतों में चुनाव की घोषणा की गई है, उसमें कठलाल, कपड़वंज और गांधीनगर शामिल हैं। हालांकि, करमसद और आणंद महानगर पालिका में चुनाव की तारीख का ऐलान नहीं किया गया। साथ ही नए सीमांकन के चलते थराद, वीजापुर, ईडर, धानेरा में भी चुनाव नहीं होंगे।

यह भी पढ़ें : गुजरात के इस हैवी ट्रैफिक रोड पर बनेगा फ्लाईओवर, हाई कोर्ट से मिली हरी झंडी

---विज्ञापन---

आम चुनाव के साथ उपचुनाव भी होंगे

आम चुनाव के साथ उपचुनाव की घोषणा की गई है। ये ऐलान उन नगर पालिकाओं और पंचायतों में किया गया है, जहां सीटें रिक्त हैं। यह उपचुनाव 3 नगर निगमों की 3, नगर निगम की 21, जिला पंचायत की 9 और तालुका पंचायत की 91 सीटों पर होंगे।

---विज्ञापन---
First published on: Jan 21, 2025 05:44 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola