Janmashtami Celebration 2024: अगले सोमवार 26 अगस्त भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। जन्माष्टमी के मौके पर देश और दुनियाभर के मंदिरों में भक्तों की खूब भीड़ दिखाई देती है। इस पावन पर्व पर मथुरा, वृंदावन से लेकर इस्कॉन में इसकी अलग रौनक देखने को मिलती हैं, लेकिन भगवान कृष्ण की नगरी द्वारका की बात ही कुछ और है। अगर आप जन्माष्टमी पर कहीं जाने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए द्वारका सबसे अच्छी जगह है। आपको बता दें, जन्माष्टमी से कुछ दिन पहले ही द्वारका को खूब सजाया जाता है। मोक्ष की नगरी कही जाने वाली द्वारका किसी दुल्हन से कम नहीं लगती है।
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को ही कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है। जन्माष्टमी के दिन देश-दुनिया के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। इस दिन मथुरा, वृन्दावन सहित इस्कॉन मंदिरों की शोभा अलग ही देखने को मिलती है, लेकिन भगवान कृष्ण की द्वारिका नगरी की बात ही कुछ अलग है। जन्माष्टमी से पहले द्वारका को खूबसूरती से सजाया जाता है। द्वारका भारत के पश्चिमी राज्य गुजरात में स्थित है। यहां कई दिन पहले से ही जन्माष्टमी का त्योहार शुरू हो जाता है।
जन्माष्टमी पर कैसे जाएं द्वारका
अगर आप अद्भुत अनुभव लेना चाहते हैं तो जन्माष्टमी पर द्वारका का प्लान जरूर बनाएं। यहां लाखों लोग दर्शन के लिए आते हैं। अगर आप ट्रेन से द्वारका जाना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको जामनगर पहुंचना होगा। द्वारका जामनगर से 145 किमी दूर है। यहां से आपको द्वारका के लिए सीधी ट्रेन मिल जाएगी। इसके अलावा आपको राजकोट, वडोदरा, अहमदाबाद, सूरत के साथ-साथ दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद और कोलकाता जैसे शहरों से भी ट्रेनें मिलेंगी।
अगर आप फ्लाइट से द्वारका जाना चाहते हैं तो आपको द्वारका के लिए सीधी फ्लाइट नहीं मिलेगी, द्वारका का नजदीकी हवाई अड्डा जामनगर है। इसके अलावा आप पोरबंदर हवाई अड्डे के लिए उड़ान भर सकते हैं। वहां से आप कार द्वारा द्वारकाधीश के मंदिर तक पहुंच सकते हैं। अगर आप बस या प्राइवेट कार से द्वारका जा रहे हैं तो आपको एसटी बस समेत प्राइवेट बस आसानी से मिल जाएगी। जिसे आप अपने समय के अनुसार बुक कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- गुजरात के इस किसान ने जैविक खेती से की डबल कमाई, खर्चा किया आधा; जानिए कैसे?
संबंधित खबरें
'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
2 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
2 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
11 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
13 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
14 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
15 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
16 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
17 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines