ठाकुर भूपेंद्र सिंह, अहमदाबाद
Harsh Sanghavi Praised Jamnagar Police On Bulldozer Action: एक दिन पहले ही गुजरात के जामनगर प्रशासन ने पुलिस बंदोबस्त के बीच गैंगरेप के आरोपी हुसैन गुल मोहम्मद शेख के फार्म हाउस पर बुलडोजर चलाकर अतिक्रमित किया हुआ फार्म हाउस जमींदोज कर दिया था। इस पर गृहराज्य मंत्री हर्ष संघवी ने जामनगर पुलिस की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि हमें हमारे डंडे को जहां जरूरत हो, वहां खुले तौर पर उपयोग करना ही चाहिए। गुनहगार जो भाषा समझता हो। उसे जो भी भाषा आती हो, उसी भाषा में उसे समझा सके, उसे ही पुलिस कहते हैं। उन्होंने जामनगर एसपी और उनकी पूरी टीम को बधाई भी दी।
जुलूस निकालने पर क्या कहा?
अभी कुछ समय से गुजरात में लगातार अपराधियों को पड़कर पुलिस उनका जुलूस निकाल रही है। इस पर कई बार पुलिस को आलोचना का भी सामना करना पड़ता है, तो वहीं कुछ लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। इस पर भी हर्ष संघवी का बयान सामने आया।
अपराधियों का जुलूस निकालने पर उन्होंने कहा कि अभी गुजरात पुलिस ने एक बात तो तय कर ली गई है कि राज्य के लोगों को किसी भी टपोरी द्वारा हैरान-परेशान करने में आएगा तो उसका वरघोड़ा (जुलूस) जरूर निकाला जाएगा। गौरतलब है कि गुजरात पुलिस की ओर से बुलडोजर एक्शन लिया जा रहा है। जबकि कई मामलों में आरोपियों की सरेआम परेड कराई जाती है। जिसमें वह लंगड़ाते हुए पैदल चलते नजर आते हैं। इसी एक्शन की वजह से गुजरात की पुलिस देशभर में चर्चा का विषय बनी हुई है।
ये भी पढ़ें: Fake ED अधिकारी का वीडियो वायरल, गुजरात के व्यापारी से ठग लिए 25 लाख
क्या है पूरा मामला?
बता दें कि हाल ही में गुजरात के जामनगर में एक युवती से गैंगरेप किया गया। इस युवती को फ्लैट पर काम के बहाने बुलाया गया था। जहां तीन आरोपियों ने उसके साथ रेप किया। युवती को अश्लील तस्वीरें वायरल करने की भी धमकी दी गई थी।
ये भी पढ़ें: गुजरात की डायमंड सिटी में बनेगा देश का सबसे बड़ा मार्केट प्लेस; फीका पड़ जाएगा दुबई और चीन का बजार
संबंधित खबरें
'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
1 day agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
1 day agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
2 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
10 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
11 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
12 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
14 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
14 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
15 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines