खाकी पर लगा काला दाग, गुजरात हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान
Edited By Pankaj Mishra

Ahmedabad Police
Edited By Pankaj Mishra

Ahmedabad Police
ठाकुर भूपेंद्र सिंह, अहमदाबाद : खाकी पर एकबार फिर दाग लगा है। पूरा मामला अहमदाबाद (Ahmedabad Police) के सोला पुलिस स्टेशन से जुड़ा है। यहां नाइट में पेट्रोलिंग के दौरान तीन पुलिस कर्मियों पर अवैध वसूली का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि नाइट पेट्रोलिंग के दौरान तीन पुलिस कर्मियों ने अहमदाबाद एयरपोर्ट से अपने घर जा रहे एक दंपत्ति से जबरन 60,000 रुपए वसूल लिए।
पीड़ित दंपत्ति का कहना है कि जब वो अहमदाबाद एयरपोर्ट से अपने घर बोपल जा रहे थे तभी सरदार पटेल रिंग रोड पर तीन पुलिस कर्मियों ने चेकिंग के बहाने उनकी कार रोक ली और अलग-अलग बहाने कर उनसे 60,000 रुपये वसूल लिए।
पूरा मामला 24 अगस्त की रात की है। पीड़ित व्यवसायी मिलन कैला का कहना है कि वो अपनी पत्नी, बच्चे के साथ अहमदाबाद एयरपोर्ट से टैक्सी से घर जा रहे थे, तभी रास्ते में इन पुलिस कर्मियों ने डरा धमका कर ये वसूली की।
पीड़ित दंपत्ति की शियाकत पर अहमदाबाद पुलिस ने तीनों आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस एएसआई मुकेश चौधरी, कांस्टेबल अशोक पटेल और टीआरबी जवान विशाल सोलंकी के खिलाफ आगे की कार्यवाई कर रही है।
इस बीच गुजरात हाईकोर्ट (Gujarat High Court) ने भी मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर को पूरी रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा है। मामले की सुनवाई 11 सितंबर को होगी।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: