गुजरात हाई कोर्ट में एक अजीब मामला सामने आया है। वर्चुअल हियरिंग के दौरान एक आरोपी टॉयलेट सीट पर बैठकर जज के सामने पेश होने से हड़कंप मच गया। इस हियरिंग का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस दौरान दूसरा पक्ष भी वर्चुअल हियरिंग जुड़ा था। यह मामला 20 जून का बताया जा रहा है।
जानिए क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, गुजरात हाई कोर्ट के जज निरजर एस देसाई एक मामले में वर्चुअल हियरिंग कर रहे थे। सुनवाई के दौरान सरमद बैटरी नाम से एक शख्स इससे जुड़ता है। युवक ने कान में ब्लूटूथ ईयरफोन लगाया हुआ है और मोबाइल को कुछ दूरी पर रखा हुआ है। उसके पीछे फ्लश बॉक्स दिख रहा है। जिससे पता चल रहा है कि युवक टॉयलेट सीट पर बैठा हुआ है।
एफआईआर रद्द कराने के लिए दायर की थी याचिका
पता चला है कि टॉयलेट सीट पर बैठे युवक ने एक मामले एफआईआर रद्द कराने के लिए कोर्ट में याचिका दायर की है। युवक 20 जून को एफआईआर को रद्द कराने के लिए हियरिंग में शामिल हुआ था। वह एक प्रतिवादी यानी आरोपी के रूप में पेश हुआ था। इस दौरान दोनों पक्षों में समझौते के बाद एफआईआर रद्द कर दी गई थी।
पहले भी सामने आया था ऐसा मामला
बता दें कि गुजरात हाई कोर्ट में ये पहला नहीं है। इससे पहले हाई कोर्ट के जज ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान एक युवक टॉयलेट सीट पर बैठकर सुनवाई में शामिल हुआ था। इसके बाद जज ने एक्शन लेते हुए युवक पर 2 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। साथ ही आरोपी को 2 हफ्ते तक हाई कोर्ट के बगीचे की सफाई करने का आदेश भी दिया गया था।
वकील सिगरेट पीते दिखे
वहीं साल 2020 में हाई कोर्ट की वर्चुअल सुनवाई के दौरान एक वकील सिगरेट पीते दिखे। जिसके बाद उन पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया था।
संबंधित खबरें
गुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
12 hrs agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
12 hrs agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
13 hrs agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
1 day agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
2 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
3 days agoकल का मौसम: विदाई की राह पर मानसून, कुछ राज्यों में हो सकती है बूंदा-बांदी
4 days agoगुजरात में UCC को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, उत्तराखंड के बाद दूसरा राज्य
4 days agoक्या है गुजरात सरकार का 'ऑपरेशन गंगाजल'? क्यों 2 IAS अफसर जबरन रिटायर
4 days agoअस्पताल की बड़ी लापरवाही, शव की हुई अदला बदली, दूसरे ने गलती से दी मुखाग्नि
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines