गुजरात में है देश का सबसे बड़ा गणेश मंदिर, मुंबई से है खास कनेक्शन

Asia Largest Ganesh Temple in Gujarat: अहमदाबाद के सिद्धि विनायक मंदिर का नाम भी मुंबई के सिद्धि विनायक मंदिर के नाम पर सिद्धि विनायक ही रखा गया है। यह मंदिर गुजरात के फेमस पर्यटन स्थल में से एक है।

Asia Largest Ganesh Temple in Gujarat

Asia Largest Ganesh Temple in Gujarat: आज पूरे देश में गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जा रहा है। आज से देश में गणेशोत्सव शुरू हो गया है। आज अलगे 10 दिनों में भगवान गणेश की पूजा की जाएगी। आज इस गणेश चतुर्थी के खास मौके पर हम आपसे जानना चाहते हैं कि क्या आपको पता है कि देश के सबसे बड़े गणेश मंदिर कहां है? ये गणेश मंदिर इतना बड़ा है कि इसका नाम एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और इंडिया बुक्स ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज है। हम बात कर रहे हैं अहमदाबाद के सिद्धि विनायक मंदिर की है।

विज्ञापन

अनोखी है मंदिर की संरचना

अहमदाबाद के सिद्धि विनायक मंदिर का नाम भी मुंबई के सिद्धि विनायक मंदिर के नाम पर सिद्धि विनायक ही रखा गया है। यह मंदिर गुजरात के फेमस पर्यटन स्थल में से एक है। यह मंदिर को अपने अनोखे प्रभावशाली आकार और संरचना के लिए जाना जाता है। इस बात की पुष्टि एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और इंडिया बुक्स ऑफ रिकॉर्ड्स ने 4 जून 2023 को की थी। बता दें कि यह मंदिर देश का ही नहीं बल्कि पूरे एशिया का सबसे बड़ा मंदिर है।

विज्ञापन

मुंबई से है खास कनेक्शन

यह मंदिर अहमदाबाद से 25 किमी दूर महमदाबाद शहर में वात्रक नदी के तट पर स्थित है। इस मंदिर का निर्माण 8 जनवरी 2010 को शुरू हुआ था। ज्योति को मुंबई के सिद्धि विनायक मंदिर से लाकर स्थापित किया गया। इसलिए इस मंदिर का नाम सिद्धिविनायक भी है। यह विशाल मंदिर अपनी आश्चर्यजनक वास्तुकला के लिए बहुत प्रसिद्ध है। यह मंदिर 600,000 वर्ग फुट के विशाल क्षेत्र में भगवान गणेश की मूर्ति की विशाल प्रतिकृति के रूप में बनाया गया है। यह मंदिर 120 फीट लंबा, 71 फीट ऊंचा और 80 फीट चौड़ा है। यहां ऑस्ट्रेलियाई तकनीक का उपयोग करके एक अलौकिक डिजाइन तैयार किया गया है और इस डिजाइन के लिए रिवेट सॉफ्टवेयर का उपयोग किया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ