Gujarat Govt started 108 Ambulance Service: गुजरात में इन दिनों भारी बारिश ने तबाही मचा रखी है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद पूरा राज्य ठप है। गुजरात के राजकोट जिले का हाल तो बहुत बुरा है, जिले के कई ईलाकों में मूसलाधार बारिश के कारण पानी भर गया है। ऐसे में जिला प्रसाशन की तरफ से गर्भवती महिलाओं की मदद के लिए खास पहल की गई। दरअसल, प्रसाशन ने गर्भवती महिलाओं की मदद के लिए 108 एंबुलेंस शुरुआत की हैं।
डिलीवरी एंबुलेंस सर्विस
जिले में भारी बारिश के कारण गर्भवती महिलाएं अस्पताल नहीं जा पा रही हैं। महिलाओं की इस परेशानी को दूर करने के लिए 108 गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी एंबुलेंस में कराई गई है। हालांकि प्रसव के बाद महिला और बच्चे का इलाज अस्पताल में किया जाएगा। बता दें कि राजकोट में भारी बारिश के कारण सुरवो डैम ओवरफ्लो हो गया है। सुरवो डैम के 3 गेट डेढ़ फीट तक खोले गए है। जिसके बाद सुरवो बांध में 6,867 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। बांध से 2874 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसके चलते थाना, गलोल, खजूरी गुंदाला, खिरसरा गांवों के लिए अलर्ट कर दिया गया है। स्थानीय लोगों को भी नदी तल में यात्रा न करने की हिदायत दी गई है।
यह भी पढ़ें: PM मोदी ने की CM भूपेन्द्र पटेल से बात, बारिश के हालात पर ली जानकारी, हर मदद का दिया आश्वासन
पानी-पानी हुआ जामनगर
वहीं लगातार 3 दिनों से हो रही भारी बारिश की वजह से जामनगर में जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई है। जामनगर में पिछले 24 घंटे में 15 इंच से ज्यादा बारिश हुई है। कई इलाके, सोसायटी और संपत्तियां जलमग्न हैं। लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। भारी बारिश के कारण कई सड़कों पर पानी भर गया है और यातायात प्रभावित हुआ है। जामनगर-द्वारका हाईवे पर तलहटी के पास पानी बढ़ने से रास्ता बंद कर दिया गया है। ग्रामीण इलाकों में कई सड़कें जलभराव के कारण बंद हो गई हैं।
संबंधित खबरें
वडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
10 hrs agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
1 day ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
3 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
5 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
5 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
5 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
6 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
7 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
8 days agoकल का मौसम: विदाई की राह पर मानसून, कुछ राज्यों में हो सकती है बूंदा-बांदी
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines