देश में बहुत जल्द ही मानसून की शुरुआत होने वाली है। इसको लेकर देश के अलग-अलग राज्यों में बारिश की वजह से आने वाली बाढ़ से निपटने की तैयारी शुरू कर दी गई है। पिछले साल मानसून सीजन में गुजरात के कई शहर बाढ़ में डूब गए थे, जिसकी वजह से कई लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा था। गुजरात सरकार ने बाढ़ से निपटने की तैयारी पहले ही शुरू कर दी है। गुजरात सरकार ने घेड क्षेत्र में मानसून के दौरान बाढ़ से निपटने के लिए कुल 1,534.19 करोड़ रुपये की सैद्धांतिक मंजूरी दी है। इसके साथ ही सरकार द्वारा इस योजना पर काम भी शुरू कर दिया गया है। इस बात की जानकारी जल संसाधन मंत्री और पोरबंदर के प्रभारी कुंवरजी बावलिया ने दी है।
139 करोड़ की टेंडर मंजूर
जल संसाधन मंत्री कुंवरजी बावलिया ने बताया कि इस योजना के पहले चरण में कई अलग-अलग कार्यों के लिए 139.42 करोड़ रुपये की टेंडर मंजूर की गई हैं, जिनका काम जल्द शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सोरठी घेड और बरदा घेड क्षेत्र के जूनागढ़, पोरबंदर और देवभूमि द्वारका जिलों के कई इलाके भादर, ओझट, मधुवंती, मिनसर, वर्टू, सनी और सोरठी नदियों के मुहाने के त्रिकोणीय क्षेत्र से बने हुए हैं। इस वजह से ये इलाके मानसून की शुरुआत से ही 4 से 5 महीने तक जलमग्न रहते हैं। इससे इन इलाकों के किसानों को मानसून के दौरान खेती में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
यह भी पढ़ें: गुजरात के 6 जिलों में धूल भरी आंधी और लू का अलर्ट; जानें अगले 6 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम
क्या है सरकार का मास्टर प्लान?
मंत्री कुंवरजी बावलिया ने बताया कि स्टडी के निष्कर्षों की गहन जांच के बाद जल संसाधन विभाग द्वारा सोरठी और बरदा घेड क्षेत्रों में बाढ़ की समस्या से निपटने के लिए एक बड़ी योजना बनाई गई है, जिसके कुल 3 फेज होंगे, जो 11 अलग-अलग सेक्टर पर लागू होंगे। जैसे पहले फेज में सभी नदियों और नहरों की जल वहन क्षमता को प्रभावी रूप से बढ़ाया जाएगा। इसके लिए नदियों, नहरों, नालों की सफाई की जाएगी और उनका गाद निकाला जाएगा। इसके साथ फ्रेश वॉटर की जरूरत को ध्यान में रखते हुए मौजूदा तालाबों को गहरा किया जाएगा। इन्हीं सब कामों के लिए 139.42 करोड़ रुपये के टेंडर स्वीकृत किए गए हैं। अब जल्द ही इस पर काम शुरू किया जाएगा।
संबंधित खबरें
क्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
1 day ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
3 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
5 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
5 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
5 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
5 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
6 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
8 days agoकल का मौसम: विदाई की राह पर मानसून, कुछ राज्यों में हो सकती है बूंदा-बांदी
8 days agoगुजरात में UCC को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, उत्तराखंड के बाद दूसरा राज्य
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines