Gujarat Bhavnagar ‘Annapurti ATM’: गुजरात समय के साथ तेजी आगे बढ़ रहा है। गुजरात में प्राइवेट सेक्टर के अलावा सरकारी योजना के लिए एडवांस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसका शानदार उदाहरण भावनगर जिले में देखने को मिला। जहां पूरे देश में आम और गरीब परिवारों को राशन की दुकान में पुराने तरीकों से अनाज दिया जा रहा है। वहीं गुजरात के भावनगर जिले में ‘अन्नपूर्ति एटीएम’ की शुरुआत की गई है। इस ‘अन्नपूर्ति एटीएम’ से राशन कार्ड धारक बिना किसी लाइन में लगे 24 घंटे के भीतर किसी भी समय अपना राशन ले सकते हैं।
भावनगर में लगा ‘अन्नपूर्ति एटीएम’
गुजरात सरकार ने लोगों को राशन की आसान और परिष्कृत सुविधा प्रदान करने के लिए एक खास पहल शुरू की है। इस पहल के तहत सरकार की तरह से स्मार्ट एफपीएस पायलट प्रोजेक्ट के तहत भावनगर नगर निगम के स्वामित्व वाले करचलियापारा में अन्नपूर्ति अनाज एटीएम (अनाज एटीएम) शुरू किया गया है।
यह भी पढे़ं: PM मोदी के गृहनगर वडनगर में तैयार होगा एशिया का पहला Archaeological Museum, जानें इसकी खूबियां
24 घंटे चालू रहेगा ‘अन्नपूर्ति एटीएम’
यह ‘अन्नपूर्ति एटीएम’ 24 घंटे चालू रहेगा। जिस लोग 24 घंटे एटीएम से पैसे निकाल सकते हैं, उसी तरह राशन कार्ड धारक इस ‘अन्नपूर्ति एटीएम’ के थंब सिस्टम में अंगूठा लगाकर अपना राशन ले सकेंगे। भारत सरकार जहां देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दे रही है। वहीं आम, गरीब और मजदूर परिवारों के कई राशन कार्ड धारकों के पास काम पर जाने के कारण समय की कमी होती है। अब वह अपने सुविधाजनक समय के अनुसार यहां से अपना राशन ले सकते हैं।
संबंधित खबरें
'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
2 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
2 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
11 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
13 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
14 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
15 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
16 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
17 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines