Gujarat 25 IPS Officers Transferred: गुजरात में पिछले काफी समय से प्रसाशनिक फेरबदल को लेकर चर्चा हो रही है। राज्य में आईपीएस अधिकारियों के तबादले का सिलसिला जारी है। इसी के तहत एक बार फिर से राज्य पुलिस विभाग में फेरबदल की गई है। गुजरात सरकार ने एक साथ 25 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसमें CID क्राइम चीफ राजकुमार पांडियन समेत कई जिला पुलिस प्रमुखों का ट्रांसफर कर दिया गया है।
CID क्राइम चीफ राजकुमार पांडियन का ट्रांसफर
सरकार ने CID क्राइम प्रमुख राजकुमार पांडियन को लॉ एंड ऑर्डर में ट्रांसफर किया है। कई जिला पुलिस प्रमुखों का तबादला कर दिया गया है। अमरेली जिला पुलिस प्रमुख हिमकरसिंह को राजकोट ग्रामीण एसपी के तौर पर स्थानांतरित किया गया है। वडोदरा के अपराध और यातायात संयुक्त पुलिस आयुक्त एमएल निनामा को पुलिस महानिरीक्षक राज्य यातायात शाखा गांधीनगर के रूप में तैनात किया गया है।
राजकोट में कार्यरत IPS विधि चौधरी को विशेष आयुक्त अहमदाबाद के पद पर तैनात किया गया है। राजकोट ग्रामीण जिला पुलिस थानेदार जयपाल सिंह राठौड़ को संयुक्त जेसीपी सेक्टर-2 अहमदाबाद के पद पर ट्रांसफर किया गया है। अजय कुमार चौधरी को गांधीनगर में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक महिला सेल के पद पर तैनात किया गया है। वहीं शमशेर सिंह को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के निदेशक पद पर बरकरार रखा गया है।
आईबी के नए SP बने सुधीर चौधरी
लीना पाटिल को वडोदरा का अतिरिक्त आयुक्त बनाया गया है। सुधीर चौधरी को आईबी का नया एसपी बनाया गया है। हिमकर सिंह को राजकोट ग्रामीण जिला पुलिस प्रमुख बनाया गया है। वह अमरेली जिले के पुलिस प्रमुख थे। पश्चिम रेलवे में रहे बलराम मीना को डीसीपी जोन-1 अहमदाबाद बनाया गया है।
अभिषेक गुप्ता बने वडोदरा जोन 3 के डीसीपी
आलोक कुमार को सूरत जोन 1 का डीसीपी बनाया गया है। अभिषेक गुप्ता को वडोदरा जोन 3 डीसीपी के रूप में तैनात किया गया है। मेघा तेवर को अहमदाबाद ग्रामीण से साबरकांठा स्थानांतरित किया गया है। मेघा तेवर एसआरपीएफ ग्रुप 6, साबरकांठा की कमांडेंट बन गई हैं। रवीन्द्र पटेल को पाटन से गांधीनगर पुलिस आवास में स्थानांतरित किया गया है। आईपीएस कोमल व्यास को जामनगर एसआरपीएफ का कमांडेंट नियुक्त किया गया है।
गांधीनगर इंटेलिजेंस में हुई सुधीर देसाई की तैनाती
भरत कुमार राठौड़ को अहमदाबाद जोन 2 डीसीपी के रूप में तैनात किया गया है। भक्ति डाभी को पुलिस उपायुक्त मुख्यालय सूरत के पद पर नियुक्त किया गया है। लीना पाटिल को जेसीपी क्राइम एंड लॉ ऑर्डर में रखा गया है। उषा राडा को साबरकांठा से वडोदरा स्थानांतरित किया गया है। आईपीएस सुधीर देसाई को गांधीनगर इंटेलिजेंस में तैनात किया गया है।
अजय चौधरी को एडीजीपी महिला सेल में तैनात किया गया है, साथ ही विधि चौधरी को विशेष आयुक्त, अहमदाबाद के पद पर तैनात किया गया है। गृह विभाग की ओर से ये बड़े पैमाने पर तबादलों का आदेश दिया गया है। संजय खरात को अमरेली जिला पुलिस प्रमुख के रूप में तैनात किया गया है। वह सीआईडी क्राइम गांधीनगर में थे।
संबंधित खबरें
गांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
11 hrs agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
1 day agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
2 days agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
3 days ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
5 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
7 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
7 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
7 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
8 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines