Gujarat Govt Started Multitasking Facility: गुजरात की भूपेंद्र पटेल सरकार द्वारा राज्य के विकास के साथ- साथ प्रदेश के नागरिकों की सुविधाओं का भी ध्यान रख रही है। नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री रहते हुए ही राज्य में सरकार ने लोगों की भलाई के लिए टेक्नोलॉजी के आधार पर कई बड़े कदम उठाएं हैं। राज्य के इसी काम को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल भी लगातार इस तरह के कदम उठा रहे हैं। इसी कड़ी में सीएम भूपेन्द्र पटेल ने गुजरात की 8 नगर पालिकाओं और 159 नगर पालिकाओं के नागरिकों के लिए मल्टीटास्किंग सुविधा शुरू की है।
नागरिकों को दी जाती है 42 सर्विस
मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल के मार्गदर्शन में केन्द्र सरकार की डिजिटल इंडिया की परिकल्पना को साकार करते हुए प्रदेश में अधिक से अधिक योजनाओं को अब नागरिकों की उंगलियों पर उपलब्ध कराया गया हैं। राज्य सरकार की तरफ से ‘ई-नगर’ नाम की डिजिटल योजना शुरू की गई है। जिसके साथ गुजरात आज ई-गवर्नेंस और डिजिटल सेवाओं के मामले में सबसे आगे निकल गया है। इस ‘ई-नगर’ प्लेटफॉर्म के जरिए राज्य के 8 नगर पालिकाओं और 159 नगर पालिकाओं के नागरिकों को 9 मॉड्यूल और करीब 42 सर्विस दी जाती है।
यह भी पढ़ें: Gujarat Weather: गुजरात में अचानक बदला मौसम; कड़ाके की ठंड के बीच भारी बारिश का अलर्ट
आसानी से हो जाते हैं काम
इसमें ऑनलाइन विवाह पंजीकरण, प्रॉपर्टी टैक्स, भवन निर्माण अनुमति, हॉल बुकिंग, व्यावसायिक कर, संपत्ति प्रबंधन, जल और सीवरेज सेवाएं, लाइसेंस और शिकायतें जैसी सुविधाएं शामिल हैं। ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म के जरिए लोगों के कई काम आसानी से और समय पर हो रहा हैं। साथ ही इससे उनके पैसों की भी बचत हो रही है और काम में पारदर्शिता भी हैं। बता दें कि राज्य सरकार ने ई-गवर्नेंस और एम-गवर्नेंस के तहत सभी शहरी स्थानीय निकायों को एक मंच पर लाने के लिए ई-नगर परियोजना शुरू की है।
संबंधित खबरें
पंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
29 mins agoसूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
1 day agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
2 days agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
2 days agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
2 days agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
2 days ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
6 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
6 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
6 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines