Gujarat Govt Kunwarbai Mameru Yojana: गुजरात की भूपेंद्र पटेल सरकार प्रदेश के विकास साथ-साथ राज्य के लोगों के जीवन स्तर को भी सुधारने का काम कर रही है। इसी के तहत गुजरात सरकार ने इस साल ‘कुंवरबाई मामेरू योजना’ की है। इस योजना को गरीब परिवार की बेटियों की शादी में मदद करने के लिए शुरू किया गया है। इस योजना के तहत अगर पात्र गरीब परिवार में बेटी की शादी होती है, तो उस परिवार को सरकार की तरफ से 12000 रुपये की मदद दी जाएगी।
कुंवरबाई मामेरू योजना’ का लाभ
गुजरात सरकार की ‘कुंवरबाई मामेरू योजना’ का लाभ कई लड़कियों को मिला है। ऐसी ही एक लाभार्थी नीलम भरतभाई उपाध्याय हैं, जो बोटाद की रहने वाली है। नीलम ने बताया कि कुंवरबाई मामेरू योजना के तहत उन्हें 12000 रुपये की सहायता दी गई है। वह बताती है कि इस आर्थिक सहायता से वह अपनी शादी का खर्च उठा सकेंगी। उन्होंने इसके लिए राज्य सरकार का आभार जताया है।
यह भी पढ़ें: Gujarat Weather: गुजरात में सताएगी ठंड या रुलाएगी गर्मी, जानें IMD से कैसा रहेगा मौसम?
जरूरी है ये काम
वहीं अनुसूचित जाति की लड़कियों को इस योजना के तहत उनके शादी पर आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना का लाभ उठाने के लिए लड़कियों गुजरात राज्य की मूल निवासी होना जरूरी है। इस योजना का लाभ परिवार की सिर्फ 2 लड़कियों को उनकी शादी में मिलेगा। इसके लिए शादी के समय दुल्हन की उम्र 18 साल और दूल्हे की उम्र 21 साल होनी चाहिए। इसके अलावा शहरी और ग्रामीण लाभार्थियों की पारिवारिक आय 6 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
ऐसे करें योजना के लिए आवेदन
गुजरात सरकार की कुंवरबाई मामेरू योजना का लाभ उठाने के लिए लड़कियों को शादी के 2 साल के अंदर सहायता के लिए वेबसाइट: https://esamajkalyan.gujarat.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। यहां उन्हें सभी जरूरी दस्तावेज के साथ फॉर्म भरना होगा।
संबंधित खबरें
सूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
1 day agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
1 day agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
1 day agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
1 day agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
1 day ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
5 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
5 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
5 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
14 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines