Gujarat Krishi Vaniki Yojana: गुजरात में इन दिनों भारी बारिश ने तबाही मचा रखी है। वैसे तो इस बारिश की वजह से पूरे राज्य को ही भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। राज्य में चारों तरफ पानी भरने से सारे काम ठप पड़ गए हैं। लेकिन इस बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान राज्य के किसानों को हुआ है। हालांकि राज्य सरकार द्वारा किसानों के लिए राहत पैकेज का ऐलान किया गया है। इसके अलावा राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2023-24 में एक ऐसी योजना लागू की गई। जिससे किसानों को कमाई का नया रास्ता मिला।
कृषि वानिकी योजना
इस स्किम का नाम कृषि वानिकी योजना है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों द्वारा अनुत्पादक परती भूमि और अधिशेष कृषि भूमि पर पेड़ लगाना है। इस योजना के जरिए अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाएं, जो कार्बन डाइऑक्साइड को सोखें और प्रदूषण बाकी प्रयावर्णन की समस्याएं को दूर हो। गुजरात सरकार ने इस योजना की शुरुआत जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग के कारण पैदा हो रही कई तरह की समस्याओं को दूर करने के लिए की है।
यह भी पढ़ें: इंटर्न और डॉक्टरों के स्टाइपेंड में बढ़ोतरी को लेकर गुजरात सरकार का अहम फैसला, जानें
योजना के लाभ और आवेदन प्रक्रिया
राज्य सरकार की कृषि वानिकी योजना के तहत वृक्षारोपण 4 प्रकार से किया जा सकता है। इसमें कॉम्पैक्ट, कम घनत्व, मध्यम घनत्व और उच्च घनत्व शामिल है। इस मॉडल के तहत सरकार किसानों को विभिन्न सहायता प्रदान करती है। सरकारी सहायता के जरिए पहले साल किसान 100 पेड़ तक उगा सकते हैं। तीसरे मॉडल में 500 से 1500 पेड़ लगाए जा सकते हैं। इसमे 4 सालों के दौरान पहले साल में 8 रुपये प्रति पेड़ मिलते है और बाकी के 3 सालों में हर साल प्रति जीवित पेड़ के 20 रुपये मिलते हैं। चौथे मॉडल में 1500 से 2000 पेड़ लगाए जा सकते हैं। इसके लिए हर साल 15 रुपये प्रति जीवित पेड़ मिलते हैं। इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसान ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। इसके अलावा किसान वन विभाग कार्यालय जा कर भी अपना फर्म सकते हैं। इसके लिए किसान को बैंक डॉक्यूमेंट्स, पैन कार्ड, आधार कार्ड और मोबाइल नंबर की जरुरत होती है।
संबंधित खबरें
गांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
17 hrs agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
1 day agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
2 days agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
3 days ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
5 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
7 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
7 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
7 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
8 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines