Gujarat Digital Attendant System For Govt Employees: गुजरात की भूपेंद्र पटेल सरकार ने राज्य के सरकारी दफ्तरों की कार्य व्यवस्था सुधारने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। दरअसल अब गुजरात के सरकारी कर्मचारियों की हाजरी अब मोबाइल ऐप से भरी जाएगी। इसके लिए राज्य सरकार की तरह से एक सर्कुलर जारी किया गया है। जिसके अनुसार शुरुआती चरण में 3 महीने के लिए गांधीनगर में नए सचिवालय सहित सभी कार्यालयों में इसे लागू करने का फैसला किया है।
डिजिटल अटेंडेंट सिस्टम
डिजिटल अटेंडेंट सिस्टम नाम की ये नई प्रणाली गांधीनगर कार्यालयों में 3 महीने के लिए लागू की जाएगी। इसके बाद इसे सभी सरकारी कार्यालयों में लागू किया जाएगा। इन 3 महीनों के दौरान कर्मचारियों को अपनी हाजिरी मौजूदा पुराने और नए दोनों तरीकों से पूरी करनी होगी।
कर्मचारी की लोकेशन का रिकॉर्ड
डिजिटल अटेंडेंटस सिस्टम वर्कप्लेस मैप, उपस्थिति दर्ज करना, लोकेशन ट्रैकिंग, डेटा विश्लेषण और रिपोर्टिंग की सुविधा प्रदान करती है। इस सिस्टम के अनुसार, जब कोई कर्मचारी या अधिकारी कार्यालय में प्रवेश करता है या फिर कार्यालय से बाहर निकलता है, तो उसकी अटेंडेंट डिजिटल उपस्थिति प्रणाली के जरिए सिस्टम में दर्ज की जाती है। इसके अलावा ड्यूटी के दौरान कर्मचारी की लोकेशन भी दर्ज की जाएगी, जिससे कर्मचारी ऑफिस के अलावा किसी और जगह पर नहीं जा सकेगा।
यह भी पढ़ें: गुजरातियों के लिए अच्छी खबर, अब आसान होने वाला है चश्वार से उदयपुर का सफर
सिस्टम मैनेजर को मिलेगी ट्रेनिंग
अगर कर्मचारी के पास स्मार्टफोन नहीं है, तो वेबकैम का उपयोग करके उपस्थिति दर्ज करने के लिए एक उपस्थिति आईडी बनानी होगी। इसके लिए संबंधित विभाग को कंप्यूटर वेबकैम जैसे आवश्यक आईटी संबंधित उपकरण खरीदने होंगे। जीआईएल को ऑन-बोर्ड कर्मियों के लिए विभागीय सिस्टम मैनेजर को ट्रेनिंग प्रदान करना होगा। इसके लिए एक मोबाइल एप्लिकेशन और एक वेब लिंक भी उपलब्ध कराया गया है।
संबंधित खबरें
क्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
17 hrs ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
2 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
4 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
4 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
4 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
5 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
6 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
7 days agoकल का मौसम: विदाई की राह पर मानसून, कुछ राज्यों में हो सकती है बूंदा-बांदी
8 days agoगुजरात में UCC को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, उत्तराखंड के बाद दूसरा राज्य
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines