गुजरात के शहरों में ऐसे दूर होगी ट्रैफिक समस्या, सीएम भूपेंद्र पटेल ने लिया बड़ा फैसला

Gujarat Traffic News: गुजरात के शहरों में ट्रैफिक की समस्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। इसे रोकने के लिए राज्य सरकार की ओर से एक अहम फैसला लिया गया है।

traffic problems in gujarat

traffic problems in gujarat

Gujarat Traffic News: गुजरात के शहरों में ट्रैफिक की समस्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। इसे रोकने के लिए राज्य सरकार की ओर से एक अहम फैसला लिया गया है। इसके लिए सभी शहरों के कमिश्नर और शहर पुलिस प्रमुख की अध्यक्षता में महीने में एक बार बैठक बुलाकर समस्या पर चर्चा करने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन

अहमदाबाद, सूरत, राजकोट और वडोदरा में ट्रैफिक राहत के लिए बड़ा फैसला लिया है। चारों महानगरों में यातायात संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए महीने में एक बार बैठक करना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन

इन मामलों पर चर्चा 

सभी नगर निगम आयुक्तों और शहर पुलिस प्रमुखों की अध्यक्षता में अनिवार्य बैठक आयोजित की जानी है। जिसमें यातायात समस्या, आवारा मवेशी, खतरनाक दुर्घटना का कारण और उसकी रोकथाम पर चर्चा होनी है। इसके लिए सभी शहरों के कमिश्नर और शहर पुलिस प्रमुख की अध्यक्षता में महीने में एक बार बैठक बुलाकर समस्या पर चर्चा करने का फैसला लिया गया है।

ब्लैक प्वाइंट और महानगर के डायवर्जन से होने वाली समस्या पर भी चर्चा होनी है। एक भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल समाधान करने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही हर महीने गृह विभाग और नगर विकास विभाग को रिपोर्ट सौंपनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ