Gujarat Government Allows Liquor in GIFT City: शराबबंदी वाले राज्य गुजरात में सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। शुक्रवार को गुजरात सरकार ने शराब को लेकर बड़ा फैसला लिया। जानकारी के अनुसार, गुजरात सरकार ने गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक (GIFT) सिटी में वाइन एंड डाइन वाले क्लब, होटल और रेस्टोरेंट्स में शराब पीने की अनुमति दी है।
गुजरात सरकार के आदेश के अनुसार, GIFT सिटी में काम करने वाले सभी कर्मचारियों और मालिकों को इसके लिए ‘एक्सेस परमिट’ दिया जाएगा। इसके अलावा, हर कंपनी के ऑथराइज विजिटर्स को भी ये परमिट देने का प्रावधान किया गया है। ऑथराइज विजिटर्स को उस कंपनी के स्थायी कर्मचारियों की उपस्थिति में अस्थायी परमिट वाले ऐसे होटलों, रेस्तरां और क्लबों में शराब का सेवन करने की अनुमति दी जा सकती है।
इसके अलावा आदेश में कहा गया है कि GIFT सिटी में स्थित या इसके आसपास होटल, रेस्तरां, क्लब वाइन और डाइन सुविधा यानी FL3 लाइसेंस प्राप्त कर सकेंगे। गुजरात सरकार के मुताबिक, गिफ्ट सिटी के आधिकारिक तौर पर सेवारत कर्मचारी और आधिकारिक तौर पर आने वाले आगंतुक होटल, क्लब और रेस्तरां में शराब का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, आदेश में ये भी कहा गया है कि होटल, क्लब, रेस्तरां शराब की बोतलें नहीं बेच सकेंगे।
क्या है गिफ्ट सिटी?
गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी गुजरात के गांधीनगर जिले में स्थित बिजनेस सिटी है। अहमदाबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इसकी दूरी 20 किलोमीटर है। इसे भारत की पहली ऑपरेशनल ग्रीनफील्ड स्मार्ट सिटी भी कहा जाता है। इसमें इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विस सेंटर भी मौजूद होगा। इसे गुजरात सरकार ने ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट के रूप में प्रचारित किया है।
माना जाता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2008 में ‘गिफ्ट सिटी’ का सपना देखा था। पिछले साल पीएम मोदी ने यहां भारत के पहले आईटी सेवा केंद्र और इंटरनेशनल बुलियन एक्सचेंज का उद्घाटन किया था। इसे हाईटेक और स्मार्ट सिटी के रूप में भी जाना जाता है। पहले इसे रियल एस्टेट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया गया था, लेकिन 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे स्मार्ट सिटी के रूप में बदल दिया। बताते चलें कि गुजरात जब 1960 में महाराष्ट्र से अलग होकर अलग राज्य बना, तब से ही यहां शराबबंदी लागू है।
ये भी पढ़ें: Video Viral: ICU में वेंटिलेटर पर भर्ती मरीज को बीड़ी पीने की लगी ऐसी तलब, धुआं-धुआं हो गया अस्पताल
संबंधित खबरें
गांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
1 day agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
2 days agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
2 days agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
4 days ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
6 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
8 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
8 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
8 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
8 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines