गुजरात की GIFT सिटी में हो सकता है इन 2 इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी का कैम्पस, जानें पूरी डिटेल

Gujarat GIFT City Project: गुजरात के गिफ्ट सिटी में दो विदेशी यूनिवर्सिटिज ने अपने इंटरनेशनल कैम्पस स्थापित करने के लिए आवेदन किया है।

GIFT City Project

Gujarat GIFT City Project: गुजरात में इन दिनों कई बड़े प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। जिसमें से एक GIFT सिटी भी है। इस प्रोजेक्ट को लेकर देश में नहीं विदेशों में भी काफी चर्चा हो रही है। इसी बीच खबर आई है कि दो विदेशी यूनिवर्सिटिज ने गुजरात के गिफ्ट सिटी में अपने इंटरनेशनल कैम्पस स्थापित करने के लिए आवेदन किया है।

क्या है यूनिवर्सिटी प्लान

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो ऑस्ट्रेलिया के अनुसरण में यूनाइटेड किंगडम के क्वीन्स यूनिवर्सिटी बेलफास्ट और कोवेंट्री यूनिवर्सिटी ने गिफ्ट सिटी में अपने इंटरनेशनल कैम्पस के लिए आवेदन किया है। रिपोर्ट के अनुसार, अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा प्राधिकरण (IFSCA) के अध्यक्ष के राजारामन ने कहा कि उन्होंने हाल ही में क्वींस यूनिवर्सिटी बेलफास्ट के GIFT सिटी में एक परिसर स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। ये यूनिवर्सिटी 800 छात्रों के साथ परिसर शुरू करने की प्लान बना रहा है।

200 साल पुरानी यूनिवर्सिटी

उत्तरी आयरलैंड स्थित करीब 200 साल पुरानी इस यूनिवर्सिटी की तरफ से पोस्ट ग्रेजुएशन प्रोग्राम चलाए जाने की संभावना है। साथ ही आने वाले दिनों में ग्रेजुएशन लेवल पर भी कॉर्स चलाने की संभावना है, जिसके साथ एक रिसर्च सेंटर स्थापित करने की योजना है।

यूके की कोवेंट्री यूनिवर्सिटी

GIFT सिटी में कैंपस स्थापित करने का दूसरा प्रस्ताव यूके की कोवेंट्री यूनिवर्सिटी है, जिसकी स्थापना 1843 में हुई थी। इस यूनिवर्सिटी के मिस्र, पोलैंड, मोरक्को और कज़ाकिस्तान में पहले से ही कैंपस हैं। मार्च 2024 में, कोवेंट्री ने जलवायु परिवर्तन, आर्थिक विकास और स्वास्थ्य जैसी वैश्विक चुनौतियों पर भारत सरकार, शिक्षाविदों और उद्योग के साथ सहयोग करने के लिए दिल्ली में अपना ‘इंडिया हब’ लॉन्च किया था।

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ