Gandhinagar Buliding Collapse: गुजरात के गांधीनगर के कुडासन में बुधवार, 9 अगस्त 2026 को एक दुखद घटना हुई, जिसमें एक निर्माणाधीन इमारत की दीवार का एक हिस्सा अचानक गिर गया और मलबे के नीचे 10 के करीब मजदूर दब गए. कई घायल मजदूरों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
दीवार गिरने की खबर मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीमें कंस्ट्रक्शन साइट पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. अधिकारी मलबे को हटाने और ये पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या कोई मजदूर अभी भी फंसा हुआ है. गांधीनगर के फायर ऑफिसर राजेश पटेल ने मीडिया को बताया कि निर्माणाधीन इमारत का एक हिस्सा गिर गया था और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी बचाव कार्य में लगे हुए हैं. मृतकों और दीवार गिरने के कारणों के बारे में और जानकारी का इंतजार है.
डिप्टी सीएम हर्ष संघवी मौके पर पहुंचे
इस दर्दनाक घटना के बाद गुजरात के डिप्टी सीएम हर्ष संघवी हालात का जायजा लेने के लिए हादसे की जगह पर पहुंचे. सीनियर अधिकारी भी वहां मौजूद हैं और बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं. बचाव कार्य आगे बढ़ने के बाद अधिकारियों से मृतकों और घायल मजदूरों की सही संख्या के बारे में और जानकारी मिलने की उम्मीद है. इस घटना ने निर्माण स्थलों पर सुरक्षा उपायों को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं, और अधिकारियों से दीवार गिरने के कारण के बारे में और जानकारी मिलने की उम्मीद है.
11 को बचाया गया
फायर डिपार्टमेंट के कर्मचारी विपुल ने कहा, ‘हमने ग्यारह लोगों को बचाया है और उन्हें एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया है. रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन चल रहा है. इसे आगे बढ़ने पर ही हमें ठीक-ठीक पता चलेगा कि अंदर कितने लोग फंसे हैं. अहमदाबाद से भी गाड़ियां आ गई हैं. गांधीनगर और अहमदाबाद, दोनों जगहों की टीमें पूरी कोशिश कर रही हैं.’
संबंधित खबरें
गुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
14 hrs agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
15 hrs agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
16 hrs agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
1 day agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
2 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
3 days agoकल का मौसम: विदाई की राह पर मानसून, कुछ राज्यों में हो सकती है बूंदा-बांदी
4 days agoगुजरात में UCC को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, उत्तराखंड के बाद दूसरा राज्य
4 days agoक्या है गुजरात सरकार का 'ऑपरेशन गंगाजल'? क्यों 2 IAS अफसर जबरन रिटायर
4 days agoअस्पताल की बड़ी लापरवाही, शव की हुई अदला बदली, दूसरे ने गलती से दी मुखाग्नि
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines