हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

गुजरात कांग्रेस में लौट सकते हैं पूर्व CM शंकरसिंह वाघेला, हाईकमान के फैसले का इंतजार

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकरसिंह वाघेला एक बार फिर कांग्रेस का हाथ थाम सकते हैं. प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने उनकी वापसी को हरी झंडी दे दी है और अब आलाकमान की अंतिम मुहर बाकी है. गांधीनगर निकाय और आगामी विधानसभा चुनाव से पहले यह कदम राज्य के सियासी समीकरण बदल सकता है.

विज्ञापन
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज राजनेता शंकरसिंह वाघेला के फिर से कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाएं तेज. Credit: PTI

गुजरात की सियासत में एक बार फिर बड़ा सियासी फेरबदल देखने को मिल सकता है. राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज राजनेता शंकरसिंह वाघेला के फिर से कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाएं तेज हो गई हैं. 86 वर्षीय वाघेला ने खुद पार्टी में लौटने की इच्छा जताई है. सूत्रों के अनुसार, गुजरात कांग्रेस की राज्य इकाई ने उनकी वापसी को अपनी मंजूरी दे दी है, हालांकि इस पर पार्टी हाईकमान की अंतिम मुहर लगना अभी बाकी है.
प्रदेश कांग्रेस चाहती है कि वाघेला जल्द से जल्द पार्टी में शामिल हों. स्थानीय नेताओं की योजना है कि आगामी गांधीनगर नगर निगम चुनाव में उन्हें स्टार प्रचारक के रूप में मैदान में उतारा जाए. जब इस बारे में वरिष्ठ कांग्रेस नेता शक्तिसिंह गोहिल से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ‘थोड़ा इंतजार कीजिए, सही समय पर सबको सही जवाब मिल जाएगा’

यह भी पढ़ें : कौन हैं अमित चावड़ा? जिन्हें दी गई गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी, शक्ति सिंह गोहिल की लेंगे जगह

शंकरसिंह वाघेला का सियासी सफर और लंबा अनुभव

शंकरसिंह वाघेला का गुजरात की राजनीति में बेहद लंबा और प्रभावकारी इतिहास रहा है. उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत जनसंघ से की थी. इसके बाद उन्होंने केशुभाई पटेल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मिलकर राज्य में BJP की नींव मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई. हालांकि, आपसी मतभेदों के चलते 1996 में उन्होंने भाजपा से अपनी राहें अलग कर लीं और ‘राष्ट्रीय जनता पार्टी’ बनाई. इसके बाद वह 1996 से 1997 तक कांग्रेस के बाहरी समर्थन से गुजरात के मुख्यमंत्री रहे. साल 1998 में उन्होंने अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय कर दिया.

विज्ञापन

कांग्रेस के साथ अपने दो दशक के लंबे सफर में वाघेला यूपीए सरकार में केंद्रीय कपड़ा मंत्री रहे और गुजरात विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी भी संभाली. बाद में 2017 के दौरान उन्होंने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया था.

कांग्रेस को अनुभवी चेहरे की दरकार

अगर कांग्रेस आलाकमान से मंजूरी मिलती है, तो यह वाघेला के सियासी सफर का एक और बड़ा मोड़ साबित होगा. गुजरात कांग्रेस उनके लंबे राजनीतिक अनुभव और जमीनी नेटवर्क का फायदा नगर निगम चुनावों के साथ-साथ आने वाले विधानसभा चुनावों में भी उठाना चाहती है. फिलहाल, पार्टी कार्यकर्ताओं और राजनीतिक विश्लेषकों की निगाहें दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व के अंतिम फैसले पर टिकी हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : गुजरात कांग्रेस ने 15 शहरों के लिए जारी किया ‘जनता का मेनिफेस्टो’, पढ़ें पूरा विवरण

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola