ठाकुर भूपेंद्र सिंह, वडोदरा: गुजरात के चर्चित किरण पटेल कांड के बाद पीएमओ के एक और फर्जी अधिकारी का मामला सामने आया है। प्रधानमंत्री कार्यालय के संज्ञान लेने के बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने केस दर्ज कर लिया है। किरण पटेल की तरह मयंक तिवारी नाम का यह शख्स खुद को पीएमओ में एडवाइजर होने की बात कहकर अधिकारियों को परेशान करता था। कुछ दिनों पहले वडोदरा पुलिस ने एक मामले में मयंक तिवारी को अरेस्ट किया था। अब प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से शिकायत प्राप्त होने पर सीबीआई ने मामला दर्ज कर लिया है।
खुद को डायरेक्टर बताता था आरोपी
पीएमओ से सीबीआई को भेजे गए पत्र में बताया गया है कि मयंक तिवारी खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय में गर्वमेंट एडवाइजरी में डायरेक्टर होने की बात कहता था। किरण पटेल की तर्ज पर मयंक तिवारी पीएमओ के नाम पर कई लोगों के साथ ठगी कर चुका है। शुरुआत में एक मामला पारूल यूनिवर्सिटी से जुड़ा हुआ सामने आया था। इसमें पारूल यूनिवर्सिटी ने तिवारी की सिफारिश को मानकर यूनिवर्सिटी में प्रवेश दे दिया था, लेकिन बाद में मामला खुलने पर तिवारी के पीएमओ में अधिकारी नहीं होने की बात सामने आई थी, जिसके बाद वडोदरा ग्रामीण पुलिस ने केस दर्ज कर उसे अरेस्ट कर किया था।
सीबीआई ने दर्ज किया केस
अब ताजा मामले में सीबीआई ने केस दर्ज किया है। चर्चा है कि खुद को पीएमओ में सलाहकार बताने वाले मयंक तिवारी के खिलाफ अब ठगी के कई और मामले भी सामने आ सकते हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस पूरे मामले के सामने आने के बाद स्पष्टता दी है कि इस नाम का कोई भी व्यक्ति पीएमओ में नहीं है।
संबंधित खबरें
क्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
1 day ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
3 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
5 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
5 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
5 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
5 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
6 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
7 days agoकल का मौसम: विदाई की राह पर मानसून, कुछ राज्यों में हो सकती है बूंदा-बांदी
8 days agoगुजरात में UCC को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, उत्तराखंड के बाद दूसरा राज्य
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines