गुजरात के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. उत्तर गुजरात से लेकर दक्षिण गुजरात तक जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है. अब तक 40 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है, जबकि 21 बड़े बांधों को हाई अलर्ट पर रखा गया है. अब तक कुल 40,675 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है. अकेले वलसाड से 15,674 और सूरत से 14,357 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है. बाढ़ के पानी में फंसे 6,766 लोगों को रेस्क्यू किया गया है. पिछले दो दिनों में गुजरात में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 35 लोगों की मौत की खबर है. इनमें से 29 मौतें वलसाड और नवसारी जिलों में हुई हैं.
ये भी पढ़ें: Kal Ka Mausam July 26: कल कितने राज्यों में बरसेंगे बादल? IMD ने जारी किया तूफानी बारिश का अलर्ट
यातायात और बिजली आपूर्ति पर असर
मार्ग एवं मकान विभाग के अनुसार, गुजरात की कुल 648 सड़कें बंद कर दी गई हैं. 4,525 गांवों में बिजली गुल हो गई थी, जिनमें से 4,348 गांवों में बिजली बहाल कर दी गई है, जबकि 177 गांव अभी भी अंधेरे में हैं. राहत कार्यों के लिए NDRF की 17 टीमें, SDRF की 32 प्लाटून और भारतीय सेना की 6 टुकड़ियां मैदान में तैनात हैं. भारी बारिश के कारण सूरत, नवसारी और वलसाड में बड़ा नुकसान हुआ है. नवसारी जिले में लगभग 21 लोगों की मौत हुई है. बाढ़ से प्रभावित लोगों को 6,800 रुपये का भुगतान करने का निर्देश दिया गया है. मौसम विभाग और प्रशासन ने स्थिति पर पैनी नजर बनाई हुई है. प्रभावित इलाकों में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और सेना की टीमें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं. लोगों को जलजमाव वाले और निचले इलाकों से दूर रहने की सलाह दी गई है.
IMD ने जारी किया अलर्ट
कुल 37 तहसीलों में 20 मिमी से ज्यादा बारिश हुई. उत्तर गुजरात के बनासकांठा और वाव-थराद इलाके में भी बादल जमकर बरसे. गुजरात के पाटन, वाव-थराद और खेड़ा उन जिलों में शामिल हैं, जहां पिछले 24 घंटों में भारी बारिश हुई. पाटन के सांतलपुर और राधनपुर में 381 मिमी और 342 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि वाव-थराद के भाभर में 287 मिमी बारिश हुई. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार को वाव-थराद, बनासकांठा, पाटन, सुरेंद्रनगर, मेहसाणा, खेड़ा, अरावली और साबरकांठा के लिए रेड अलर्ट जारी किया था. रविवार को इनमें से कुछ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया. अहमदाबाद के धोलेरा/धोलका तालुका में बाढ़ के कारण फंसे 103 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया.
ये भी पढ़ें: आज 6 दिन के ब्रेक के बाद शुरू हुई वैष्णो देवी-अमरनाथ यात्रा, श्रद्धालुओं को करना होगा जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन
संबंधित खबरें
राजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
1 hr agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
8 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
9 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
10 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
12 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
12 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
13 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
14 days agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
16 days agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines