गुजरात पर बाढ़-बारिश का संकट, दो दिनों में 35 लोगों की मौत, हजारों लोगों ने छोड़ा घर

उत्तर गुजरात से लेकर दक्षिण गुजरात तक बारिश लोगों की मुसीबत बन गई है. अब तक 40 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है, जबकि 21 बड़े बांधों को हाई अलर्ट पर रखा गया है.

Gujarat Flood

Credit: AI

गुजरात के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. उत्तर गुजरात से लेकर दक्षिण गुजरात तक जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है. अब तक 40 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है, जबकि 21 बड़े बांधों को हाई अलर्ट पर रखा गया है. ​अब तक कुल 40,675 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है. ​अकेले वलसाड से 15,674 और सूरत से 14,357 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है. बाढ़ के पानी में फंसे 6,766 लोगों को रेस्क्यू किया गया है. ​पिछले दो दिनों में गुजरात में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 35 लोगों की मौत की खबर है. इनमें से 29 मौतें वलसाड और नवसारी जिलों में हुई हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

​यातायात और बिजली आपूर्ति पर असर

मार्ग एवं मकान विभाग के अनुसार, गुजरात की कुल 648 सड़कें बंद कर दी गई हैं. 4,525 गांवों में बिजली गुल हो गई थी, जिनमें से 4,348 गांवों में बिजली बहाल कर दी गई है, जबकि 177 गांव अभी भी अंधेरे में हैं. ​राहत कार्यों के लिए NDRF की 17 टीमें, SDRF की 32 प्लाटून और भारतीय सेना की 6 टुकड़ियां मैदान में तैनात हैं. भारी बारिश के कारण सूरत, नवसारी और वलसाड में बड़ा नुकसान हुआ है. नवसारी जिले में लगभग 21 लोगों की मौत हुई है. बाढ़ से प्रभावित लोगों को 6,800 रुपये का भुगतान करने का निर्देश दिया गया है. मौसम विभाग और प्रशासन ने स्थिति पर पैनी नजर बनाई हुई है. प्रभावित इलाकों में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और सेना की टीमें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं. लोगों को जलजमाव वाले और निचले इलाकों से दूर रहने की सलाह दी गई है.

IMD ने जारी किया अलर्ट

​कुल 37 तहसीलों में 20 मिमी से ज्यादा बारिश हुई.​ उत्तर गुजरात के बनासकांठा और वाव-थराद इलाके में भी बादल जमकर बरसे. गुजरात के पाटन, वाव-थराद और खेड़ा उन जिलों में शामिल हैं, जहां पिछले 24 घंटों में भारी बारिश हुई. पाटन के सांतलपुर और राधनपुर में 381 मिमी और 342 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि वाव-थराद के भाभर में 287 मिमी बारिश हुई. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार को वाव-थराद, बनासकांठा, पाटन, सुरेंद्रनगर, मेहसाणा, खेड़ा, अरावली और साबरकांठा के लिए रेड अलर्ट जारी किया था. रविवार को इनमें से कुछ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया. अहमदाबाद के धोलेरा/धोलका तालुका में बाढ़ के कारण फंसे 103 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ