के जे श्रीवत्सन, जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री और गुजरात चुनावों में कांग्रेस के सीनियर ऑब्जर्वर अशोक गहलोत ने गुजरात के सीएम भूपेन्द्र पटेल को जिद्दी मुख्यमंत्री बताया है। उन्होंने कहा की कांग्रेस सहित सभी मोरबी हादसे की न्यायिक जाँच की मांग कर रहे हैं लेकिन वहां के सीएम भूपेन्द्र पटेल और बीजेपी नेता जाँच के लिए तैयार ही नहीं है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की एकतरफा जीत का दावा करते हुए कहा की गुजरता में भी अब जनता बदलाव चाहती है।
कांग्रेस के लिए मोरबी हादसा बड़ा मुद्दा
बता दें मोरबी हादसे को कांग्रेस ने गुजरात चुनावों में अपना बड़ा मुद्दा बना रखा है, ऐसे में गुजरात के सीनियर ऑब्जर्वर अशोक गहलोत ने अपने लगातार गुजरात के चुनावों दौरों के बाद एक बार फिर से इसकी आड़ में ही बीजेपी को घेरने की कोशिश की है। उन्होंने गुजरात के सीएम भूपेन्द्र पटेल और बीजेपी नेताओं को जिद्दी करार देते हुए कहा की कांग्रेस सहितसभी लोग हाई कोर्ट न्यायाधीश से मामले की जाँच की लगातार मांग कर रहे हैं लेकिन गुजरात के सीएम इसे मानने के लिए तैयार ही नहीं है।
उन्हें बताना चाहिए की हाईकोर्ट के सिटिंग या रिटायर्ड जज से जांच कराने में क्या तकलीफ हो सकती है। उन्होंने दावा किया की कोरोना काल में गुजरात की सबसे ख़राब हालत के साथ-साथ मोरबी हादसा एक बड़ा मुद्दा भी बन गया है और बीजेपी के कुशासन से भी वहां के लोग परेशान है, जिसके चलये इस बार गुजरात के लोग बदलाव लाएगे।
गुजरात के सीएम और बीजेपी के नेता बड़े जिद्दी हैं
गुजरात के सीनियर ऑब्जर्वर और राजस्थान के सीएम गहलोत ने आगे कहा हमने मोरबी हादसे की जांच हाईकोर्ट के न्यायाधीश से जांच कराने की मांग की थी, गुजरात के सीएम और बीजेपी के नेता बड़े जिद्दी है। जांच नहीं करवा रहे हैं। जिद्दी लोग है। जिद्दी मुख्यमंत्री है। जिद्दी नेता है। हाईकोर्ट के सिटिंग या रिटायर्ड जज से जांच कराने में क्या तकलीफ हो सकती है। कम से कम आगे के लिए तो भय बना रहे।
हमारे यहाँ तो ऐसे मामलों में आय़ोग बना है, रिपोर्ट दी है, सजा मिल रही है लोगों को, लोग जेल जा रहे हैं। आगे ऐसी घटनाएं नहीं होंगी। ये ही तो होता कमिशन का मतलब। वो भी नहीं कर रहे हैं लोग। अजीब आदमी है। हमने दबाव बना रखा है। उन्हें मोरबी हादसे के लिए कमिशन बैठाना चाहिए। मोरबी हादसा बहुत बड़ी घटना है। इसका भी असर है, गुजरात में। वहां की सरकार ने कोरोना में बर्बाद कर दिया। गुजरात में बेरोजगारी है।
दोनों राज्यों में कांग्रेस की एकतरफा जीत का दावा किया
गुजरात के साथ- साथ हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में भी पार्टी प्रत्याशियों के लिए प्रचार कर आये अशोक गहलोत ने गुरूवार को मीडिया से बातचीत में वहां कांग्रेस की एकतरफा जीत का दावा किया और कहा की बीजेपी के खिलाफ वहां माहौल बना हुआ है।
हिमाचल चुनावों में कांग्रेस को बड़ी जीत मिलेगी। हिमाचल की जनता बदलाव चाहती है। हिमाचल में कांग्रेस सरकार अपने वादे पूरा करेगी। कांग्रेस ने सत्ता में आने पर वहां पुरानी पेंशन स्कीम बहाली समते रोजगार देने का वादा किया है। हमने वित्तीय प्रबंधन कर राजस्थान में पुरानी पेंशन स्कीम देना शुरू कर दिया है। अब तक करीब 283 से अधिक लोगों को पुरानी पेंशन का लाभ मिलना शुरू हो गया है।
इस बार का बजट युवाओं के लिए समर्पित
वहीं लगे हाथों सीएम गहलोत ने इस बार का बजट युवाओं के लिए समर्पित किये जाने की बात कहते हुए बजट के लिए युवाओं से सुझाव मांगे गए है, ताकि बेहतरीन सुझावों को उसमे शामिल किया जा सके। स्टोन उद्योग की प्रदर्शनी ‘इंडिया स्टोन मार्ट’ का उद्घाटन करने के बाद लगे हाथों अशोक गहलोत ने प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति के बेहतर होने का दावा करते हुए कहा की निवेश के लिए यहाँ माहौल पूरी तरह अनुकूल है। ऐसे में जो बाहर से हमारे साथी आए हैं, देश या विदेश से, उन सबका मैं आह्वान करूंगा कि आप यहां निवेश के लिए आइए। क्योंकि बाकी निवेशक भी आ भी रहे हैं।
संबंधित खबरें
'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
3 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
3 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
12 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
13 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
14 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
16 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
16 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
17 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines