Gujarat Elections 2022: गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होने में कुछ ही दिन रह गए हैं। इसे देखते हुए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राज्य में प्रचार तेज कर दिया है। सोमवार को रोड शो करते हुए केजरीवाल ने मोरबी पुल गिरने की घटना का मुद्दा उठाया और फिर बीजेपी पर निशाना साधा।
केजरीवाल ने कहा कि मोरबी में एक दुर्घटना हुई थी। क्या पुल का रखरखाव करने वाली फर्म के मालिक को गिरफ्तार नहीं किया जाना चाहिए? मैं आप लोगों से पूछता हूं। उन्होंने कहा, ‘यहां तक कि उनका नाम भी प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) में नहीं है। फर्म का नाम नहीं है। उन्हें बचाने के प्रयास क्यों किए जा रहे हैं? लगभग 150 लोग मारे गए और उनमें से लगभग 50 बच्चे थे, वे हमारे परिवार के सदस्यों की तरह थे। आज उनके साथ यही हुआ है। कल हमारे साथ ऐसा हो सकता है।
केजरीवाल ने कहा कि आपने उन्हें 27 साल दिए हैं। हमें पांच साल दीजिए। काम संतोषजनक नहीं रहा तो मैं दोबारा वोट मांगने नहीं आऊंगा।’ बता दें कि अजंता क्लॉक्स के निर्माता के रूप में जाने जाने वाले ओरेवा ग्रुप को 15 वर्षों के लिए पुल के रखरखाव का काम सौंपा गया था और मरम्मत के बाद पुल को हाल ही में फिर से खोल दिया गया था। अब तक गिरफ्तार किए गए लोगों में कंपनी के कर्मचारी भी शामिल हैं।
केजरीवाल के साथ भगवंत मान भी रहे मौजूद
सोमवार को चुनाव प्रचार के दौरान केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी थे। दिल्ली के मुख्यमंत्री राज्य के अपने लगातार दौरे पर भाजपा सरकार की आलोचना कर रहे हैं। बता दें कि गुजरात में दो चरणों में मतदान होना है। यहां 1 दिसंबर और 5 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे जबकि 8 दिसंबर को मतों की गिनती होगी।
अभी पढ़ें – झारखंड के CM हेमंत सोरेन को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने जनहित याचिका को सुनवाई योग्य नहीं माना
इस बीच, गुजरात उच्च न्यायालय ने 30 अक्टूबर को मोरबी पुल ढहने की घटना पर संज्ञान लिया और राज्य सरकार से एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट मांगी है। सुप्रीम कोर्ट 14 नवंबर को घटना की न्यायिक जांच की मांग वाली याचिका पर भी सुनवाई करेगा।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
9 hrs agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
11 hrs agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
1 day agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
1 day agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
1 day ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
4 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
4 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
5 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
13 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines