Gujarat Election 2022: गुजरात में हो रहे विधानसभा चुनाव के तरह आज दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग होगी। चुनाव आयोग के अनुसार, गुजरात में दूसरे चरण का मतदान सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा। शाम पांच बजे तक जो लोग वोटिंग के लाइन में लग जाएंगे, उन्हें भी मतदान करने की अनुमति होगी।
इस चरण में राज्य की 14 जिलों की 93 सीट पर मतदान होगा। इस चरण में 61 दलों के 833 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनके भाग्य का फैसला 2.51 करोड़ से अधिक मतदाता करेंगे। जिन जिलों में मतदान होना है, उनमें बनासकांठा, पाटन, मेहसाणा, साबरकांठा, अरावली, गांधीनगर, अहमदाबाद, आणंद, खेड़ा, महिसागर, पंच महल, दाहोद, वडोदरा और छोटा उदयपुर शामिल हैं।
इस चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह भी वोट डालेंगे। निशान पब्लिक स्कूल, रानिप का नजारा जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना वोट डालेंगे। पीएम मोदी अहमदाबाद के रानिप स्थित निशान स्कूल में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इससे पहले रविवार को प्रधानमंत्री ने अपनी मां हीराबेन मोदी से गांधीनगर स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। वही गृह मंत्री अमित शाह अहमदाबाद के नारनपुरा के अंकुर में कामेश्वर मंदिर के पास, नगर निगम उप क्षेत्रीय कार्यालय में अपना वोट डालेंगे।
इससे पहले गुजरात में पहले चरण के लिए कुल 89 सीटों पर 63.14 फीसदी वोट पड़े। नर्मदा जिले में सबसे ज्यादा 78.24 फीसदी मतदान हुआ।
गुजरात में 24 साल से बीजेपी सत्ता में है। महाराष्ट्र से 1960 में अलग होकर अस्तित्व में आए गुजरात में साल 1992 में पहला विधानसभा चुनाव हुआ था। राज्य में तब से लेकर 1995 तक कांग्रेस सत्ता में रही, लेकिन 1995 के चुनाव में जीत हांसिल कर बीजेपी सत्ता में आई और अबतक सत्ता में काबिज है।
Gujarat Election: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मां हीराबेन ने भी किया मतदान, PM के बारे में बात करते हुए भावुक हुए भाई सोमाभाई
गुजरात में सत्ता को बरकरार रखने के लिए बीजेपी जी तोड़ मेहनत कर रही है। बीजेपी इस बार 182 सीटों में से 160 प्लस का लक्ष्य रखा है। वहीं, कांग्रेस इस बार बीजेपी को सत्ता से बाहर करने में जुटी है। इन सबके बीच आम आदमी पार्टी भी तमाम वादों के साथ दोनों की जगह नया विकल्प बनने के लिए पुरजोर कोशिश में जुटी है।
गुजरात 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बीजेपी को कड़ी टक्कर दी थी। साल 2017 के चुनाव में कुल 68.41 फीसदी वोटिंग हुई थी। जिसमे बीजेपी 50 फीसदी और कांग्रेस को 42 फीसदी वोट पाने में सफल रही थी। तब बीजेपी के खाते में 99 और कांग्रेस 77 सीटें जीतने में कामयाब रही थी। आपको बता दें गुजरात विधानसभा 182 सीटें हैं, जबकि बहुमत का आंकड़ा 92 सीटों का है।
2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से बीजेपी को जरूर दी, लेकिन बीजेपी अपनी सत्ता को बचाए रखने में कामयाब रही। 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी (BJP) को 99, कांग्रेस (Congress) को 77 सीटें मिलीं थी। जबकि अन्य के खाते में 6 सीटें गई थीं। इनमें दो सीटें भारतीय ट्राइबल पार्टी (BTP), एक सीट पर एनसीपी (NCP) को कामयाबी मिली थी।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
23 hrs agoसूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
2 days agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
2 days agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
3 days agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
3 days agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
3 days ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
6 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
7 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
7 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines