Gujarat Election Results 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा की स्पष्ट बढ़त के बीच संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने गुरुवार को कहा कि गुजरात मॉडल को लोगों का समर्थन मिल रहा है। इसे लोगों द्वारा स्वीकार किया जा रहा है। उन्होंने कहा “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गुजरात मॉडल को 2000-2001 से लोगों द्वारा समर्थन और स्वीकार किया जा रहा है। ‘मैं गुजरात के लोगों, भाजपा और हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं।
https://twitter.com/ani_digital/status/1600736225828425729?s=20&t=KUblr-nyWzeJNGUTSBiUIA
आगे मीडिया को दिए बयान में संसदीय कार्य मंत्री ने कहा अब तक के रुझान मतदान के इतिहास में सबसे बड़े रिकॉर्ड में से एक है। वह ऐतिहासिक जीत की तरफ बढ़ रही है। गुजरात विधानसभा चुनाव की मतगणना से सामने आए रुझानों से पता चलता है कि भारतीय जनता पार्टी 149 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 18 सीटों पर बढ़त के साथ दूसरे स्थान पर है।
यह है बहुमत का आंकड़ा
गुजरात की 182 सीटों में से बहुमत का आंकड़ा 92 पर है। आम आदमी पार्टी 8 सीटों पर आगे चल रही है और सूची में तीसरे स्थान पर है। सुबह 10:45 बजे तक साझा किए गए चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, भाजपा ने 182 सदस्यीय विधानसभा में से 149 सीटों पर बढ़त के साथ अपना पहला स्थान बरकरार रखा है। बता दें और 5 दिसंबर को गुजरात में दो चरणों में विधानसभा चुनाव हुए थे।
एग्जिट पोल में सही रहा
गौरतलब है कि गुजरात चुनाव के दूसरे चरण के अंत तक गुजरात में अनुमानित मतदान प्रतिशत 59.11 प्रतिशत दर्ज किया गया था। 1 दिसंबर को पहले चरण के मतदान के दौरान, गुजरात में कुल 63.14 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों के लिए 12 नवंबर को मतदान हुआ था। एग्जिट पोल में गुजरात में बीजेपी के लिए स्पष्ट जीत का संकेत दिया गया था। गुजरात में बीजेपी 27 साल से सत्ता में है और प्रधानमंत्री बनने से पहले सबसे लंबे समय तक नरेंद्र मोदी वहां मुख्यमंत्री पद पर रहे हैं ।
संबंधित खबरें
सूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
1 day agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
1 day agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
1 day agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
1 day agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
1 day ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
5 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
5 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
6 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
14 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines