Gujarat Election Results 2022: बीजेपी ने इन पांच युवाओं पर लगाया दाव, जानिए कैसा रहा प्रदर्शन
Edited By Yashodhan Sharma

Edited By Yashodhan Sharma

Gujarat Election Results 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। इसमें भारतीय जनता पार्टी (BJP)को भारी बहुमत जीत दर्ज की है। इस दौरान पर सबकी नजरें भाजपा के नए युवा चेहरों पर थी। ये नेता हार्दिक पटेल, अल्पेश ठाकोर, मालती माहेश्वरी, रिवाबा जडेजा और पायल कुकरानी हैं। आज हम आपको बताएंगे इन पांचों नेताओं के चुनावी परिणाम कैसे रहे और किसने सीटों पर कितने वोटों जीत दर्ज की।
1. हार्दिक पटेल: गुजरात की विरमगाम सीट से भाजपा उम्मीदवार पाटीदार नेता 29 वर्षीय हार्दिक पटेल ने जीत का परचम लहराया है। कुल 73786 वोट पटेल को मिले हैं। वहीं AAP उम्मीदवार अमर सिंह ठाकोर को 39135 वोट मिले जो कि दूसरे नंबर पर रहे। वहीं कांग्रेस की बात की जाए तो इस सीट से उम्मीदवार और मौजूदा विधायक लाखाभाई भीखाभाई भारवाड को 28634 मत हासिल हुए।
2. अल्पेश ठाकोर: गुजरात की गांधीनगर दक्षिण विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अल्पेश ठाकोर ने शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा के विजयी अभियान को जारी रखते हुए एकतरफा मुकाबले में कांग्रेस उम्मीदवार डॉ हिमांशु पटेल को 43,064 वोटों से मात दी है। बता दें ठाकोर ने 2017 में ठाकोर समाज के एक आंदोलन के बाद कांग्रेस का हाथ थामा था, लेकिन सफलता न मिलने के बाद उन्होंने भी भाजपा से नाता जोड़ लिया था।
3. मालती माहेश्वरी: गुजरात की गांधीधाम विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरी भाजपा प्रत्याशी 34 वर्षीय मालती माहेश्वरी 2017 में चुनाव जीतने के बाद एक बार फिर जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को हराया है। बता दें कि मालती किशोर को 83382, कांग्रेस के भरतभाई वेल्जीभाई सोलंकी को 45729 और आम आदमी पार्टी के बुद्धभाई थावर माहेश्वरी को 14655 वोट मिले हैं।
4. रिवाबा जडेजा : भारतीय क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी व भाजपा प्रत्याशी 32 वर्षीय रिवाबा जडेजा ने गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान जामनगर नॉर्थ से बंपर जीत दर्ज की है। उन्होंने कुल 84336 वोट हासिल किए। उन्हें कुल पड़े वोटों का 57.28 प्रतिशत मत मिला। दूसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी के करशनभाई रहे, जिन्हें 33880 वोट मिले। इस तरह रिवाबा ने 50 हजार 456 वोटों के बड़े अंतर से विजय हासिल की है।
वहीं कांग्रेस के बिपेंद्र सिंह जाडेजा को सिर्फ 22822 वोट ही मिले। 2016 में क्रिकेटर रवींद्र जडेजा से विवाह बंधन में बंधी रिवाबा जडेजा (Rivaba Jadeja) राजपूत समुदाय के संगठन करणी सेना (Karni Sena) से भी जुड़ी हैं। जामनगर उत्तर सीट से इस बार बीजेपी ने अपने मौजूदा विधायक धर्मेंद्र जडेजा का टिकट काटकर रिवाबा को उम्मीदवार बनाया गया था। एक पुलिस कांस्टेबल के द्वारा उन्हें कथित रूप से थप्पड़ मारने के बाद वो सुर्खियों में रहीं। इसके बाद वो राजनीति में आ गईं।
5. पायल कुकरानी: गुजरात विधानसभा चुनाव में नरोदा सीट से बीजेपी उम्मीदवार डॉक्टर पायल कुकरानी ने जीत दर्ज की है। उनका यह पहला चुनाव था। वह पेशे से डॉक्टर हैं और उन्हें मौजूदा विधायक का टिकट काट कर प्रत्याशी बनाया गया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नरोदा सीट बीजेपी का गढ़ माना जाता है और ऐसे में उनका जीतना तय था। साथ ही वे पढ़ी लिखी भी हैं। बता दें कि पायल के पिता मनोज कुकरानी नारोदा पाटिया 2002 के दंगों में उम्रकैद की सज़ा काट रहे हैं। हालांकि, इन चुनाव के दौरान वे स्वास्थ्य कारणों की वजह से ज़मानत पर बाहर थे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: