Gujarat Election Results 2022: भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में जीत का नया रिकॉर्ड बना दिया है। इस जीत के साथ भाजपा ने कांग्रेस का 37 साल पुराना रिकॉर्ड तो तोड़ा ही है, साथ ही 20 साल पुराना इतिहास भी बदल दिया है। भाजपा लगातार आठवीं बार गुजरात में सरकार बनाएगी। 12 दिसंबर को दोपहर दो बजे भूपेंद्र पटेल दोबारा सीएम पद की शपथ लेंगे।
भाजपा ने तोड़े ये दो रिकॉर्ड
भाजपा ने आज की जीत के साथ 20 साल पुराने अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। साल 2002 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 127 सीटों पर जीत हासिल की थी। इसके अलावा भाजपा ने उस रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है जिसे 37 साल पहले कांग्रेस की सोलंकी सरकार ने कायम किया था। 1985 में माधव सिंह सोलंकी सरकार ने विधानसभा चुनाव में 149 सीटों पर जीत हासिल की थी।
भाजपा की जीत में ये रहे अहम फैक्टर
1- पीएम मोदी की ताबड़तोड़ रैली
गुजरात में भाजपा की जीत के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत तमाम नेताओं ने जीत का श्रेय पीएम नरेंद्र मोदी और कार्यकर्ताओं को दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में तबड़तोड़ रैलियां की। उन्होंने पूरे प्रदेश में करीब 30 रैलियां की और भाजपा की केंद्र सरकार के साथ राज्य सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।
2- दो बड़े रोड शो में ही दिख गया था मोदी मैजिक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभाओं के अलावा दो बड़े रोड शो भी किए थे। पहला रोड शो उन्होंने सूरत में किया था। उनका ये रोड शो करीब 30 किलोमीटर लंबा था। इस रोड शो में पीएम मोदी को गुजरात की जनता का भरपूर प्यार मिला था। इसके अलावा उन्होंने अहमदाबाद में भी 50 किलोमीटर लंबा रोड शो किया था। इस दौरान उन्होंने 15 से अधिक विधानसभाओं को कवर किया था।
3- आतंकवाद और गुजरात के विजन को लेकर जनता से की बात
पीएम मोदी ने अपनी जनसभाओं में आतंक पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने जनता से कहा कि हमारी सरकार में आतंक नाम की कोई चीज नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा सरकार आने के बाद से कोई भी बड़े या छोटे दंगे नहीं हुए हैं। उन्होंने जनता से गुजरात के अगले 20 साल के भविष्य के बारे में भी बात की।
4- कांग्रेस पर भी किया कड़ा प्रहार
प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी जनसभा में कांग्रेस पर भी कड़ा प्रहार किया। जनसभा के दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस की कमियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा गुजरात को पीछे ले जाने का काम किया है। उन्होंने प्रमुखता से कहा कि कांग्रेस का काम अटकाना, भटकाना और लटकाना रहता है, लेकिन हमारी सरकार ने गुजरात में निवेश कराया है, बिजली दी है, लोगों की आर्थिक स्थिति सुधारी है, किसानों की मदद की है। खेतों और घरों में पानी पहुंचाया है। साथ ही गुजरात की पहचान वैश्विक स्तर पर एक विकसीत राज्य के रूप में दिलाई है।
5- नए चेहरों पर ज्यादा भरोसा
भाजपा ने इस बार राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए पुराने चेहरों के बजाए नए चेहरों पर ज्यादा भरोसा जताया। पार्टी ने करीब 30 पुराने नेताओं का टिकट काटकर नए चेहरों पर भरोसा जताया। हार्दिक पटेल, अल्पेश ठाकोर या फिर रिवाबा जडेजा… सभी नए चेहरों ने भाजपा की उम्मीदों पर खरा उतरकर पार्टी की ऐतिहासिक जीत में अपना योगदान दिया।
संबंधित खबरें
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर क्या काम पूरा हुआ और कहां बाकी है? जानें अपडेट
17 hrs agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
1 day agoसूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
3 days agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
3 days agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
4 days agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
4 days agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
4 days ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
7 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
7 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines