Gujarat Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के बाद दूसरे चरण के लिए भाजपा का चुनावी अभियान जारी है। प्रधानमंत्री ने आज बनासकांठा और पाटन में जनसभाओं को संबोधित किया। आनंद में तीसरी सभा को संबोधित करने के दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। बता दें कि शनिवार शाम को दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार थम जाएगा। बता दें कि 5 दिसंबर को राज्य की 93 सीटों पर चुनाव होने हैं। पहले चरण में 89 सीटों पर उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद हो गई है।
पीएम बोले- भाजपा को वोट दिया तो बदले हालात
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने गुजरात को शहर को गांव से, गुजरात को सौराष्ट्र से लड़ाया और विभाजित किया है। इससे हमारा गुजरात कमजोर हो गया। हम विकास के सभी मामलों में पिछड़ गए और लोगों ने इसका फायदा उठाया, रात में दंगे हो रहे थे, कर्फ्यू तो रोज की बात थी। खंभात में बार-बार हंगामा होता था। लेकिन 25 साल में एकता की वजह से बीजेपी ने एक तरफ खड़े होकर भाजपा को वोट दिया तो हालात बदलने लगे। लोगों से सवाल करते हुए उन्होंने पूछा कि आप बताइए, दंगा रुका या नहीं? कर्फ्यू हटा की नहीं, शांति, एकता और सद्भावना का माहौल है या नहीं?
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस को सरदार साहब से आपत्ति थी और देश की एकता से भी आपत्ति थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता जब आपसे वोट मांगने आएं तो उनसे सवाल पूछें, क्या सरदार वल्लभभाई पटेल कांग्रेस में थे? सरदार साहब ने देश को एक करने का काम किया?, सरदार साहब का सरदार सरोवर बांध, दुनिया का सबसे बड़ा स्मारक, क्या आपने कभी गए थे?
पाटन में पीएम मोदी बोले- कांग्रेस ने तय कर लिया है कि बीजेपी जीतेगी
पाटन में प्रधानमंत्री ने कहा कि जब कहीं चुनाव चल रहा होता है तो कांग्रेस पूरे चुनाव के दौरान मोदी को बदनाम करती है और जैसे ही नतीजे आते हैं तो फिर वही पार्टी ईवीएम को बदनाम करने लगती है। पीएम मोदी ने कहा कि कल हुए मतदान में कांग्रेस ने खुद तय कर लिया है कि जीत बीजेपी की होगी। मेरे लिए चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है, इस बार आपको सारे रिकॉर्ड तोड़ने हैं। कांग्रेस ने केवल गरीबों के नाम पर वादे किए हैं जबकि भरोसे का दूसरा नाम बीजेपी है.. हमने 44 करोड़ लोगों के बैंक खाते खोले हैं, आपके इस बेटे ने 3 करोड़ गरीबों के लिए घर बनाए हैं। हम गरीबों के लिए चिंतित हैं और ईमानदारी से काम कर रहे हैं।
बनासकांठा में बोले- कांग्रेस ने लॉलीपॉप दिया, पानी नहीं
प्रधानमंत्री ने बनासकांठा के कांकरेज में कहा कि भाजपा सिंचाई के लिए लगातार काम करती है। बनासकांठा जिसकी कोई पहचान नहीं थी उसे पानी, आलू और अनार की पहचान मिली। कांग्रेस ने नर्मदा के पानी के लिए लॉलीपॉप दिया लेकिन पानी नहीं दिया। कांग्रेस की नीति लटकाना, अटकाना और पटकाना थी। इस चुनाव में आपको यह नहीं भूलना चाहिए।
प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की फितरत है कि वह ऐसा काम नहीं करेगी जिससे जनता को फायदा न हो। आज हमने नर्मदा का जल घर-घर पहुंचाया है। बनासकांठा के भाइयो लिख लो, ये मोदी है तो कुछ भी नामुमकिन नहीं। जब आपने मुझे 2014 में दिल्ली भेजा था, मैंने फाइलें देखीं, तब मैंने सोचा कि किसानों को पानी दो, यह कुछ भी कर सकते हैं। मैंने पानी दिया और आपने मेहनत की। ड्रिप सिंचाई से भी पानी की बचत हुई और कृषि में आय हुई। बनासकांठा कितना हरा-भरा है, मुझे वोट नहीं मांगना है, अच्छा लगे तो ही वोट दें।
पीएम बोले- कांग्रेसियों ने राशन कार्ड से भी खा लिया गरीबों का अनाज
प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के शासन में करोड़ों के घोटाले हुए, यह मैं नहीं कह रहा, मीडिया लिख रहा था। मेरे आने के बाद यह पढ़ने को नहीं मिलेगा, यह सारा पैसा जमा होकर आपके काम आया। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों ने राशन कार्ड से गरीबों का अनाज भी खा लिया।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने कर्जमाफी के नाम पर भ्रष्टाचार किया है। उन्होंने कहा कि जिनके घर में दो ट्रैक्टर हैं उनका कर्ज माफ किया गया, कोई गरीब अपनी बेटी की शादी करना चाहता था तो उसे अपनी जमीन बेचनी पड़ती थी। हमने पीएम किसान योजना शुरू की और अब तक 2 लाख करोड़ रुपये सीधे खाते में दिए। बनासकांठा में 5 लाख किसानों को पैसा मिला। आप सभी को बनासकांठा में कमल खिलाना है, ज्यादा से ज्यादा वोट पाकर सारे रिकॉर्ड तोड़ने हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर क्या काम पूरा हुआ और कहां बाकी है? जानें अपडेट
9 hrs agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
1 day agoसूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
3 days agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
3 days agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
4 days agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
4 days agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
4 days ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
7 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
7 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines