Gujarat Election: गुजरात में खेड़ा जिले के उंढेला गांव में मुसलमानों ने आज गुजरात विधानसभा चुनाव का बहिष्कार किया। यह वही गांव है जहां पुलिस ने अक्टूबर में एक नवरात्रि गरबा कार्यक्रम में कथित तौर पर पत्थर फेंकने के लिए मुस्लिम पुरुषों को एक खंभे से बांध कर पीटा था।
गांव के हर मुसलमान ने चुनाव का बहिष्कार किया है। खेड़ा जिले में पुलिस कर्मियों द्वारा कुछ मुस्लिम पुरुषों को गिरफ्तार किया गया था और खंभे से बांधकर उनकी पिटाई की गई थी। इस पूरे मामले का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें अधिकारी सादे कपड़ों में युवकों की पिटाई करते दिख रहे थे।
Delhi MCD Exit Poll: दिल्ली में AAP का कमाल, 250 में 140 से ज्यादा सीटें जीतने का अनुमान
जांच समिति का किया गया था गठन
पिटाई की घटना के बाद एक जांच समिति का गठन किया गया था, लेकिन अभी तक कोई रिपोर्ट जारी नहीं की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि करीब 150 लोगों की भीड़ ने 3 अक्टूबर को एक मंदिर के परिसर में एक गरबा कार्यक्रम में पत्थर फेंके थे। मामले में 43 को नामजद किया गया था।
प्रथम सूचना रिपोर्ट या प्राथमिकी के अनुसार, गांव में मुस्लिम समुदाय के सदस्यों ने एक मस्जिद के पास गरबा आयोजित करने पर आपत्ति जताई, जो मंदिर के सामने स्थित है।
पुलिस उपाधीक्षक वीआर बाजपेयी ने बताया था, ”मातर पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने 13 लोगों को हिरासत में लिया था।” घटना के बाद गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया था।
बाजपेयी ने संवाददाताओं से कहा, “गांव के सरपंच (प्रमुख) ने एक मंदिर में गरबा का आयोजन किया था। मुस्लिम समुदाय की भीड़ ने इसे रोकने की कोशिश की।”
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Kal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
1 hr agoगुजरात में UCC को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, उत्तराखंड के बाद बना दूसरा राज्य
7 hrs agoक्या है गुजरात सरकार का 'ऑपरेशन गंगाजल'? क्यों 2 IAS अफसरों को जबरन किया रिटायर
12 hrs agoRajkot: अस्पताल की बड़ी लापरवाही, शव की हुई अदला बदली, दूसरे परिवार ने गलती से किया अंतिम संस्कार
23 hrs agoगुजरात कांग्रेस में लौट सकते हैं पूर्व CM शंकरसिंह वाघेला, हाईकमान के फैसले का इंतजार
1 day ago12 महीने में 3 फैमिली मेंबर्स का मर्डर, नानी की हत्या कर ड्रम में सीमेंट से चुनवाया शव; 4 साल बाद चौंकाने वाला खुलासा
1 day ago150 साल बाद गुजरात के कच्छ में दिखा ये दुर्लभ सांप, वन विभाग और विशेषज्ञ भी हुए हैरान
2 days agoभारत की पहली LNG ट्रेन की 5 बड़ी खासियतें, साबरमती से हुई शुरुआत, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी
5 days agoGujarat: खावड़ा रिन्यूएबल एनर्जी पार्क को मिला अपना पिन कोड, पोस्ट ऑफिस भी खोला गया
5 days agoAir India AI-171 Crash: पायलटों के संगठन ने जांच को लेकर रखी अहम मांग, नागरिक उड्डयन मंत्री को लिखी चिट्ठी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines