राजकोट: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को गुजरात के मोरबी ब्रिज ढहने के मामले में एक बार फिर विपक्ष पर निशाना साधा है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक राजकोट में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा मोरबी हादसे में 150 लोगों की मौत हो गई थी। यह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है।
राहुल गांधी ने कहा सवाल उठता है कि इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई। कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। उन्होंने आगे कहा कार्रवाई केवल इसलिए नहीं हुई कि जिम्मेदारों के भाजपा के साथ अच्छे संबंध हैं।
आगे राहुल गांधी ने कहा जांच एजेंसियों ने दो चौकीदारों को पकड़ा और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। लेकिन वास्तव में जो इस हादसे के जिम्मेदार हैं उन लोगों के खिलाफ कुछ नहीं किया। बता दें कि गुजरात विधानसभा में कुल करीब 182 विधानसभा सीटें हैं। गुजरात में दो चरणों में चुनाव होंगे।
गौरतलब है पहले चरण का चुनाव 1 दिसंबर और दूसरे चरण का मतदान 5 दिसंबर को होगा। राज्य में पहले चरण में 89 जबकि बाकी के 93 सीटों पर दूसरे चरण में मतदान होगा। गुजरात में कुल करीब 4.91 करोड़ मतदाता हैं। इनमें से 4.61 लाख नए वोटर हैं। इनमें से 9.87 लाख मतदाता 80 साल से ज्यादा के हैं। 18 फरवरी 2023 को विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है।
संबंधित खबरें
'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
3 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
3 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
4 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
12 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
13 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
14 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
16 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
16 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
17 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines