Gujarat Election 2022: PM मोदी ने सोमनाथ मंदिर में की पूजा, सौराष्ट्र में 4 जनसभाओं को करेंगे संबोधित

SOMNATH

Gujarat Election 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सोमनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी गुजरात चुनाव को लेकर सौराष्ट्र क्षेत्र में आज जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे। बता दें कि पीएम मोदी अपने तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर शनिवार को पहुंचे थे।

https://twitter.com/ANI/status/1594200266085371904

शनिवार शाम को पीएम मोदी ने वलसाड में एक जनसभा को संबोधित किया था। पीएम मोदी आज सौराष्ट्र क्षेत्र के वेरावल, धोरारजी, अमरेली और बोटाड में रैलियों को संबोधित करेंगे। पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी सौराष्ट्र की इन सीटों पर एक भी सीट नहीं जीत पाई थी। पार्टी ने राज्य के चुनाव जीते लेकिन कांग्रेस के इस गढ़ को नहीं तोड़ पाई।

https://twitter.com/ANI/status/1594203808288374785

तीसरे दिन और आखिरी दिन सोमवार को पीएम मोदी सुरेंद्रनगर, भरूच और नवसारी में तीन रैलियां करेंगे। जहां भरूच कांग्रेस के पूर्व दिग्गज नेता अहमद पटेल का निर्वाचन क्षेत्र था, वहीं नवसारी से ताल्लुक रखने वाले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल देश भर में शीर्ष अंतर से अपनी लोकसभा सीट जीत रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ