हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Gujarat Election 2022: पहले चरण में 60 फीसदी से ज्यादा मतदान, नर्मदा जिले में सबसे ज्यादा वोटिंग

विज्ञापन
gujarat election 2022

नई दिल्ली: गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण में गुरुवार को 60 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ। चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक मतदान प्रतिशत 60.47 रहा। गुजरात के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी भारती ने संवाददाताओं से कहा कि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

नर्मदा में सबसे ज्यादा वोटिंग

मतदान सुबह 8 बजे शुरू हुआ और शाम 5 बजे समाप्त हुआ। नर्मदा जिले में सबसे अधिक 73.02 प्रतिशत मतदान हुआ, इसके बाद तापी (72.32 प्रतिशत) का स्थान रहा। तीसरा सबसे ज्यादा मतदान मोरबी (67.65) में हुआ।
अमरेली में 57.06 प्रतिशत मतदान हुआ, भरूच (63.08), भावनगर (57.81), बोटाद (57.15), डांग (64.84), देवभूमि द्वारका (59.11), गिर सोमनाथ (61.97), जामनगर (56.09), जूनागढ़ (56.95), कच्छ (55.54), नवसारी (66.62), पोरबंदर (53.84), राजकोट (59.47), सूरत (60.17), सुरेंद्रनगर (60.71) और वलसाड में 65.29 प्रतिशत वोटिंग रही।

दूसरे चरण का मतदान 5 दिसंबर को 

19 जिलों के 89 विधानसभा क्षेत्रों में 788 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद हो गया है। शाम पांच बजे तक 59 फीसदी से ज्यादा मतदान हो चुका था। पहले चरण में कुल पात्र मतदाताओं में 1,24,33,362 पुरुष और 1,1,5,42,811 महिला मतदाता थे। दूसरे चरण का मतदान 5 दिसंबर को होगा और परिणाम 8 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश चुनाव के साथ घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola