---विज्ञापन---

गुजरात angle-right

Gujarat Election 2022: खरगे ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- 70 साल में हम कुछ न करते तो आपको यह लोकतंत्र नहीं मिलता

Gujarat Election 2022: कांग्रेस के नवनिर्मित राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे अध्यक्ष पद की कुर्सी संभालने के बाद गुजरात में रविवार को पहली चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि, मोदी और शाह पूछते हैं कि कांग्रेस ने पिछले 70 सालों में क्या किया? अगर […]

---विज्ञापन---

Gujarat Election 2022: कांग्रेस के नवनिर्मित राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे अध्यक्ष पद की कुर्सी संभालने के बाद गुजरात में रविवार को पहली चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि, मोदी और शाह पूछते हैं कि कांग्रेस ने पिछले 70 सालों में क्या किया? अगर कांग्रेस ने पिछले 70 सालों में काम नहीं किया होता, तो हम आज लोकतंत्र नहीं देख पाते।

---विज्ञापन---

बता दें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुजरात के देदियापाड़ा में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। खरगे ने कहा, मोदी और शाह पूछते हैं कि कांग्रेस ने पिछले 70 सालों में क्या किया? अगर कांग्रेस ने पिछले 70 सालों में काम नहीं किया होता, तो हम आज लोकतंत्र नहीं देख पाते।

इस दौरान मल्लिकार्जुन खरगे ने भारतीय जनता पार्टी और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर परोक्ष हमला किया। उन्होंने कहा, आज कुछ लोग संविधान के विचारों को बर्बाद कर रहे हैं। उन्होंने कहा, देश के संविधान में जो कहा गया है हम उसे लोगों को बताना चाहते हैं कि अपना संविधान यह कहता है। उन्होंने कहा, कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में बड़ी संख्या में लोग जुड़ते जा रहे हैं।

---विज्ञापन---

गौरतलब है कि गुजरात में 182 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें 1 और 5 दिसंबर को दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण में 89 सीट पर एक दिसंबर को जबकि दूसरे चरण में शेष 93 सीट पर पांच दिसंबर को मतदन होगा। वहीं राज्य में आठ दिसंबर को मतों की गिनती होगी।

First published on: Nov 27, 2022 05:48 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola