---विज्ञापन---

गुजरात angle-right

Gujarat Election 2022: गुजरात चुनावों की तारीखों का ऐलान, दो चरणों में मतदान, आठ दिसंबर को मतगणना

Gujarat Election 2022: गुजरात (Gujrat) में आज विधानसभा चुनावों का ऐलान हो गया है। इस बार का गुजरात चुनाव काफी रोचक होने वाला है, क्योंकि 15वीं विधानसभा (Gujarat Assembly Election 2022) के लिए भाजपा, कांग्रेस और स्थानीय दलों समेत पहली बार आम आदमी पार्टी AAP भी चुनावी मैदान में है। चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस […]

---विज्ञापन---

Gujarat Election 2022: गुजरात (Gujrat) में आज विधानसभा चुनावों का ऐलान हो गया है। इस बार का गुजरात चुनाव काफी रोचक होने वाला है, क्योंकि 15वीं विधानसभा (Gujarat Assembly Election 2022) के लिए भाजपा, कांग्रेस और स्थानीय दलों समेत पहली बार आम आदमी पार्टी AAP भी चुनावी मैदान में है। चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में तारीख का ऐलान हुआ।

---विज्ञापन---

12:25 बजेः- 1 और 5 दिसंबर को होगा गुजरात में चुनाव

चुनाव आयोग ने बताया कि एक और पांच दिसंबर को गुजरात में चुनाव होगा। दो चरणों के इस चुनाव का नतीजा आठ दिसंबर को आएगा।

---विज्ञापन---

12:22 बजेः- आपराधिक रिकॉर्ड वाले उम्मीदवार के लिए खास निर्देश 

---विज्ञापन---

चुनाव आयोग ने कहा कि आपराधिक रिकॉर्ड वाले उम्मीदवारों को एक स्थानीय और एक राष्ट्रीय समाचार पत्र में इसका विवरण देना होगा। साथ ही पार्टी को भी बताना होगा कि उसी उम्मीदवार को चुनाव में उतारने का क्या कारण है।

---विज्ञापन---

12:18 बजेः- चुनाव में एप से शिकायत पर होगी कार्रवाई 

चुनाव आयोग ने बताया कि एप के माध्यम से लोग चुनाव को लेकर अपनी शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं। शिकायत दर्ज होने के बाद 60 मिनट में शिकायत पर कार्रवाई होगी। वहीं 100 मिनट में शिकायतकर्ता को निस्तारण का सत्यापन कराया जाएगा।

---विज्ञापन---

12:15 बजेः- महिलाओं और दिव्यांगों के लिए विशेष केंद्र

---विज्ञापन---

गुजरात में 4.9 करोड़ कुल मतदाता हैं। इस बार महिलाओं के लिए 1247 पोलिंग स्टेशन होंगे। दिव्यांगों के लिए 182 विशेष पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। थर्ड जेंडर वोटर अलग से हैं।

---विज्ञापन---

12:10 बजेः- आधे से ज्यादा पोलिंग स्टेशनों पर होगी वेब कास्टिंग

गुजरात में 4.6 लाख लोग पहली बार मतदान करेंगे। 51,782 मतदान केंद्रों पर होगी वोटिंग।

---विज्ञापन---

12:07 बजेः- आधे से ज्यादा पोलिंग स्टेशनों पर होगी वेब कास्टिंग

---विज्ञापन---

चुनाव आयोग ने बताया कि इस बार आधे से ज्यादा केंद्रों पर वेब कास्टिंग होगी। सेक्टर मजिस्ट्रेट इसकी निरगानी करेंगी। सभी पोलिंग स्टेशनों पर सभी मूलभूत सुविधाएं मिलेंगी।

12:00 बजेः- मोरबी हादसे को लेकर चुनाव आयोग ने जताया दुख

---विज्ञापन---

चुनाव आयोग ने गुजरात चुनाव की घोषणा के लिए की प्रेस कॉन्फ्रेस में सबसे पहले मोरबी हादसे को लेकर दुख जताया। इसके बाद चुनाव संबंधी जानकारी दी।

---विज्ञापन---

182 सीटों के लिए चुनाव

जानकारी के मुताबिक गुजरात में विधानसभा (Gujarat Assembly) की कुल 182 सीटें हैं। इनमें 40 सीटें आरक्षित हैं। जबकि 13 सीटें अनुसूचित जाति (SC) और 27 सीटें अनुसूचित जनजाति (ST) ,आदिवासी समाज के लिए आरक्षित हैं।

2017 के चुनाव का नतीजा

वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी (BJP) को 99, कांग्रेस (Congress) को 77 सीटें मिलीं थी। जबकि दो सीटें भारतीय ट्राइबल पार्टी (BTP) और एक सीट पर एनसीपी (NCP) को मिली थीं। तीन सीटों निर्दलीय उम्मीदावरों के खाते में आई थी। इसमें कांग्रेस समर्थित जिग्नेश मेवानी भी शामिल थे।

गुजरात में लंबे समय से भाजपा और कांग्रेस के बीच ही मुकाबला रहा है, लेकिन इस बार विधानसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) भी उतरी है। दिल्ली से निकल कर पंजाब में सरकार बनाने के बाद आम आदमी पार्टी गुजरात पहुंच गई है।

First published on: Nov 03, 2022 12:29 PM
End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola